Buland kesari/लुधियाना में पति ने बहस के बाद घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसकी पत्नी से बहस हुई। उसने कहा कि जब से तुम मेरी जिंदगी में आई हो, सब खराब हो गया है। इसके बाद झगड़ा बढ़ा तो पत्नी घर से बाहर चली गई। उसने धमकी दी कि अगर वह घर न लौटी तो सुसाइड कर लेगा।
हालांकि जब वह सुबह लौटी तो पति फंदे से लटका हुआ था। दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। उसके परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

डेढ़ साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की मायापुरी की रहने वाली सजदा ने बताया कि उसने स्माइल के साथ लव मैरिज की थी। दोनों से डेढ़ साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। उस वक्त स्माइल ने कहा कि वह अभी कुंवारा है। इस वजह से वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली और अलग घर में रहने लगे।
6 महीने बाद शादीशुदा होने का पता चला सजदा ने बताया कि शादी के 6 महीने बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसके पहली पत्नी से बच्चे भी हैं। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। उसने पति को कहा कि उसके साथ झूठ बोलकर शादी क्यों की। इसके अलावा वह सही ढंग से कोई नौकरी भी नहीं करता था। इसको लेकर भी उनकी आपस में लड़ाई होती रहती थी।

पत्नी बोली- मुझे लगा डरा रहा सजदा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर बहस हो गई। उस वक्त स्माइल ने खराब पी रखी थी। झगड़ा बढ़ा तो स्माइल ने कहना शुरू कर दिया कि तुम्हारे आने के बाद मेरी जिंदगी खराब हो गई है। इससे वह घर से बाहर निकलकर चली गई। स्माइल ने धमकी दी कि अगर वह तुरंत घर नहीं आई तो फांसी लगाकर सुसाइड कर लेगा। सजदा ने कहा कि वह वापस नहीं आई। उसे लगा कि सिर्फ डरा रहा है। मगर, जब वह लौटी तो पति फांसी लगा चुका था।
कई बार दे चुका था आत्महत्या की धमकी सजदा ने बताया कि स्माइल पहले भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था। जब भी दोनों विवाद होता था, तब वह आत्महत्या करने की बात करता था। उसे कई बार ऐसा कहने से भी रोका। कल भी लगा कि वही पहले की तरह ही सिर्फ धमकी दे रहा है। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








