iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में लाश लेकर 1Km घूमता रहा हत्याराः ईंट से कुचलकर हत्या...

लुधियाना में लाश लेकर 1Km घूमता रहा हत्याराः ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर बेडशीट में लपेटा; कंधे पर रखकर दरिया में फेंकने गया

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक युवक की ईंट मारकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को बेडशीट में लपेटकर कंधे पर रखा और करीब एक किलोमीटर तक बुड्डा दरिया की तरफ ले गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसका इरादा लाश को दरिया में फेंकने का था, लेकिन वह लाश को आगे नहीं ले जा सका। इसके बाद न्यू शक्ति नगर की गली में लाश छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है, तो टिब्बा रोड स्थित मस्जिद वाली गली का रहने वाला है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

नशे में हुआ विवाद, ईंट से हमला कर हत्या एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में हर्ष ने ईंट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बेडशीट में शव लपेटकर कंधे पर ले गया हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधे पर रखकर करीब एक किलोमीटर तक ले गया। उसका इरादा शव को बुड्डा दरिया में फेंकने का था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शव को टिब्बा के न्यू शक्ति नगर इलाके तक लेकर गया था। वहां शव को दोबारा उठाकर आगे ले जाने में नाकाम रहने के बाद वह उसे गली में ही छोड़कर फरार हो गया।

मृतक ने अपना नाम ‘ऋतिक’ बताया था पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने अपना नाम ऋतिक बताया था। उसके पास मृतक के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। आरोपी के अकेले रहने के कारण उसने मृतक को कुछ दिनों के लिए अपने घर में रहने की अनुमति दी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपना मकान किसी व्यक्ति को बेच चुका था और उसे एडवांस राशि भी मिल चुकी थी। अब पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए, CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों की जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर के होटल में युवती की लाश मिली: 2 दिन से ठहरी हुई थी, युवक मिलने आता था, रूम से सूटकेस भी मिला

Buland kesari/जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल...

You cannot copy content of this page