Buland kesari/लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन सिविल लाइन इलाके में 50 लाख फिरौती न देने पर कपड़ों की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामन आया है।
दुकानदार हिमांशु जब दुकान खोलने आया तो उसने दुकान के बाहर गोलियों के खोल देखे। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के खोल कब्जे लिए हैं। दुकानदार को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी मिली थी। फिर से कुछ पहले वॉयस मैसेज भेज कर अल्टीमेटम दिया दिया था।

विदेशी नंबर से आई थी धमकी भरी कॉल
पीड़ित दुकानदार हिमांशु ने बताया कि उसकी डस्टी लुक नाम से दुकान है। उसे दो दिन पहले एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। हिमांशु ने इसे किसी की शरारत समझकर अनसुना कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। वारदात आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद के दफ्तर के ठीक सामने हुई।
वॉयस मैसेज में दिया था ‘अल्टीमेटम’
बदमाशों ने शनिवार रात को हिमांशु के फोन पर एक वॉयस मैसेज भेजा गया। इसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि अब तेरे पास सिर्फ 2 घंटे बचे हैं। दुकानदार ने इसे भी गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा सोमवार की रात को हुई इस फायरिंग के रूप में सामने आया।
हिमांशु ने कहा कि सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने दुकान के शटर पर एक के बाद एक 5 राउंड फायर किए। वारदात का पता मंगलवार सुबह चला जब दुकान खोली। शटर पर गोलियों के निशान और बाहर पड़े खाली खोल देखकर वह घबरा गया।

अब जानिए वॉयस मैसेज में बदमाशों ने क्या कहा…
हां हिंमाशु क्या हाल चाल हैं, मैं महेन्द्र ढिलाना बोल रहा हूं तेरे को जो टाइम दिया था वो समाप्त हो गया है। जैसे ही ये वॉयस सुने ना तो घंटे-आधे घंटे में वापस फोन लगा लेना। अगर वापस फोन नहीं लगाया तो कोई दिक्कत नहीं, तू तैयार हो जाना। बता देना, ना कर देना, कोई बात नहीं फिर हम देख लेंगे। एक-दो घंटे का टाइम है तेरे पास ठीक है ना। फिर जो पुलिस के पास जाना चाहा चले जाना कोई दिक्कत नहीं है। दो घंटे में यदि तेरा रिप्लाई नहीं आया तो कोई दिक्कत नहीं तू देख लेना।
हां हिमांशु तू फोन मत उठा। तू प्रशासन के पास या कहीं भी जाना चाहे तो देख लेना। कोई गार्ड लेना है, जो तेरे को बचा ले। तू या तेरे परिवार का किसी का भी नुकसान होगा तो तू खुद जिम्मेदार होगा। जल्दी ही तेरे को ट्रेलर दिखाएंगे तू टेंशन मत ले। जल्दी तेरे को बताएंगे हम कौन हैं। कोई दिक्कत नहीं तू तैयार रहना। ये सुने तो चले जाना प्रशासन के पास। ध्यान रखना।
मामले की जांच कर रही पुलिस
एसीपी वेस्ट जतिंदरपाल ने बताया कि थाना हैबोवाल के इलाके में रेडीमेड की दुकान पर देर रात गोलियां चली है। शटर पर मिले निशान से पता चला है कि 5 गोलियां चली है। इस मामले में जांच कर रहे है।
कुछ खोल भी गोलियों के बरामद हुए है। दुकानदार ने बताया है कि उसे रंगदारी के लिए कॉल आई है। सुबह दुकानदार हिमांशु ने पुलिस को बताया। सीसीटीवी फुटेज चैक कर रहे हैं कि बदमाश कहां से आए है और कहां भागे है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








