Buland Kesari/ जालंधर में लोगों के दिलों में ना तो नगर निगम का कोई डर है, ना ही ट्रैफिक पुलिस का कोई भय है। जिसका मन करता है वह मुख्य सड़क पर कब्जा कर लेता है।
इससे पहले हमने कालिया कॉलोनी में गौरी शंकर मंदिर के आगे का हाल व्यक्त किया था। जहां कुछ लोगों ने मुख्य रोड पर गार्डर लगाकर कब्जा कर लिया है। अभी तक नगर निगम उस कब्जे को वहां से नहीं हटा पाया। इस कारण इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
इसी प्रकार अब मोता सिंह नगर में वरदान अस्पताल वालों ने अस्पताल के आगे 6 बैरिकेट्स लगाकर सारा रोड बंद कर दिया है। वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण अक्सर इलाके में ट्रैफिक जाम रहता है।
मामले में अस्पताल के सुरक्षाकर्मी का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर को गैंगस्टर से थ्रेट आया था। जिसके बाद यह बैरिकेट्स लगाए गए हैं। परंतु हैरानी की बात यह है कि थ्रेट आने के बाद अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षा कर्मी रखे जाते हैं पर सड़क बंद करने से कौन सा थ्रेट बंद हो जाता है? इसका अभी तक पता नहीं चल सका।
लोगों की मांग है कि ट्रैफिक पुलिस विभाग तुरंत इन बैरिकेट्स को हटाए और नगर निगम बिना अनुमति सड़क बंद करने के लिए वरदान अस्पताल वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
अब देखना होगा कि इस मामले में जिला प्रशासन कुछ करता भी है या लोगों को पेश आ रही इन परेशानियों को लेकर मुंह मोड़ के बैठा रहता है?

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









