iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsवाह रे किस्मत ! ऊपर वाले ने कुछ इस तरह दिया इशारा,...

वाह रे किस्मत ! ऊपर वाले ने कुछ इस तरह दिया इशारा, मामूली शख्स बन गया करोड़पति

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- कहते हैं किस्मत जब चमकती है तो ऊपरवाला रास्ते खुद बनाता है। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ होशियारपुर निवासी और राधा स्वामी सत्संग घर ब्यास में सेवादार के रूप में सेवा देने वाले तरसेम लाल के जीवन में। तरसेम लाल को अक्सर सत्संग भवन में सेवा करते समय एक ही नंबर वाला लाकर (लॉकर/स्टोरेज) मिलता था। यही नंबर बार-बार दिखाई देने पर उन्होंने उसी नंबर पर लॉटरी टिकट खरीद डाली — और यही टिकट उनकी 5 करोड़ रुपये की लॉटरी का कारण बन गया।किस्मत

iTree Network Solutions +91-8699235413

लॉटरी जीत के बाद आई मुश्किलें
लॉटरी जीतना जितना सुखद होता है, कभी-कभी उसका क्लेम करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। तरसेम लाल के सामने भी ऐसी ही समस्या आई। भाषा की सीमाएं, लॉटरी क्लेम की प्रक्रिया की जटिलताएं, और सही मार्गदर्शन की कमी के चलते वह इनामी राशि पाने में असमर्थ महसूस कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने सबसे पहले 18 जून 2025 को एक निजी बैंक में खाता खुलवाने का प्रयास किया ताकि इनाम की राशि प्राप्त की जा सके, लेकिन वहां उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। निराश तरसेम लाल ने फिर कनक मंडी स्थित को-ऑपरेटिव बैंक शाखा (ब्रांच कोड 50207) का रुख किया — और यहीं से उनकी तकदीर ने नई उड़ान भरी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बैंक में शाखा प्रबंधक नवदीप सिंह और सहायक गौरव की तत्परता और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण ने तरसेम लाल के लिए रास्ता आसान कर दिया। पहले-पहल जब उन्होंने अपनी बात रखी कि उन्होंने 5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है, तो स्वाभाविक रूप से बैंक स्टाफ को संदेह हुआ। लेकिन नवदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों की जांच के बाद उन्होंने पुष्टि की कि तरसेम लाल वास्तव में पंजाब स्टेट लॉटरी के विजेता हैं।

और ये भी पढ़े

इसके बाद  गौरव ने तुरंत खाता खोलने की प्रक्रिया को तेज किया और बहुत ही कम समय में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। श्री नवदीप सिंह ने सीधे पंजाब स्टेट लॉटरी ऑफिस से संपर्क किया और तरसेम लाल के पक्ष में सभी आवश्यक कागज़ात तैयार करवाए।  कनक मंडी शाखा ने लॉटरी क्लेम की पूरी प्रक्रिया का लगातार फॉलो-अप किया।  बैंक स्टाफ की इस प्रतिबद्धता और सहानुभूतिपूर्ण सेवा का नतीजा यह निकला कि 16 जुलाई 2025 को तरसेम लाल के खाते में ₹4.20 करोड़ की लॉटरी राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो गई।  

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page