iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsविजिलेंस विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेता सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरफ्तार

विजिलेंस विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेता सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  विजिलेंस विभाग लुधियाना की टीम ने आज माछीवाड़ा में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बलविन्द्र सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजिलेंस विभाग की टीम ने गांव फस्से मोहन माजरा निवासी सुखवीर सिंह की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। विजिलेंस टीम ने पत्रकारों को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुखवीर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी कि उसकी कार माछीवाड़ा थाने में जब्त कर ली गई है तथा उसे छोड़ने के बदले में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। गिरफ्तार

आज बस स्टैंड नजदीक जब बलविन्द्र सिंह शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने आया तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग की टीम बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर माछीवाड़ा थाने पहुंची, जहां उन्होंने क्वार्टर के पास से वह कार बरामद कर ली जिसके लिए रिश्वत मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा पुलिस के जवानों ने नाकाबंदी के दौरान इस कार को रोका, लेकिन कार सवार संदिग्ध परिस्थितियों में कार को छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ले आई। बलविंदर सिंह जो माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन में कर्मचारी भी था, कार मालिक सुखवीर सिंह के साथ कार को छोड़ने के बदले में सौदा कर रहा था, जिसके लिए 10,000 रुपये रिश्वत लेना तय हुआ था, जिस मामले में वह गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस टीम ने माछीवाड़ा थाने का भी दौरा किया और जांच की कि रिश्वत की रकम किस पुलिस अधिकारी को दी जानी थी। फिलहाल बलविंदर सिंह को विजिलेंस टीम गिरफ्तार कर लुधियाना ले गई है। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह रिश्वतखोरी का मामला है, जिसके बारे में पूरी जानकारी विभाग के एस.एस.पी. देंगे और  इसमें और कौन-कौन शामिल है उस बारे में बताने से इंकार कर दिया। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page