Buland kesari/लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट के पास एक लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जगराओं के एक कारोबारी के ड्राइवर से तीन अज्ञात बदमाशों ने बैग छीन लिया जिसमें 30 हजार (कनाडाई डॉलर करीब 18-20 लाख भारतीय रुपए ) थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले से खड़ी एक सफेद रंग की इनोवा कार में सवार होकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता नितिन गोयल निवासी जगराओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 5 जनवरी को अपने ड्राइवर रवि कुमार को 30 हजार कनाडाई डॉलर देकर लुधियाना में अपने दोस्त दिवाकर के पास भेजा था।
5 लोगों पर केस दर्ज
ड्राइवर बस के जरिए लुधियाना पहुंचा। जैसे ही वह वेरका मिल्क प्लांट के सामने बस से उतरा उसी बस से तीन युवक भी नीचे उतरे। बदमाशों ने ड्राइवर को रोककर पूछा कि बैग में क्या है जब ड्राइवर ने बताया कि इसमें डॉलर हैं तो आरोपी बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में U/S 304, 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान इस प्रकार हरजीत सिंह ,जसपाल सिंह और सकत्तर सिंह अमृतसर के रहने वाले हैं, स्टीफन गुरदासपुर और सरबजीत सिंह उर्फ गोसा लुधियाना के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल इनोवा कार और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








