iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News’’ शोरूम में करोड़ों के गबन:ऑडिट में खुलासा, लेडी कैशियर ने UTR...

’’ शोरूम में करोड़ों के गबन:ऑडिट में खुलासा, लेडी कैशियर ने UTR नंबर से डकारे ग्राहकों के रुपये, केस दर्ज

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के ऑटोमोबाइल सेक्टर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के “किया’’ के शोरूम में एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शोरूम में तैनात एक महिला कैशियर ने अपनी ही कंपनी की आंखों में धूल झोंकते हुए लाखों-करोड़ों रुपये का गबन कर डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गबन की गई कुल राशि कितनी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक यह आंकड़ा करोड़ों में जा सकता है। शोरूम प्रबंधन अब अपने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को दोबारा खंगाल रहा है, ताकि धोखाधड़ी की पूरी गहराई का पता चल सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ऐसे शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

iTree Network Solutions +91-8699235413
  1. पिछले साल अक्टूबर में पद संभाला: पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्र मोहन पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पूजा यादव को 8 अक्टूबर 2025 को लुधियाना स्थित शोरूम में कैशियर के पद पर ट्रांसफर किया गया था। पूजा पर कंपनी के कैश व ट्रांजेक्शन के प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही समय बाद उसने कुर्सी का नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया। उसने बड़ी चालाकी से बिलिंग सॉफ्टवेयर और रसीदों के साथ छेड़छाड़ शुरू की।
  2. एक ही UTR से काटी कई रसीदें: मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के अकाउंट्स विभाग ने रूटीन ऑडिट किया। ऑडिट के दौरान जब उन्होंने देखा कि पूजा ग्राहकों को देने के लिए फर्जी और डुप्लीकेट रसीदें तैयार करती थी। डिजिटल पेमेंट के सबूत के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एक ही UTR (Unique Transaction Reference) नंबर को कई अलग-अलग रसीदों पर इस्तेमाल किया गया। ग्राहकों से नकद राशि लेकर उसे कंपनी के बैंक खाते में जमा करने के बजाय आरोपी महिला उसे सीधे अपनी जेब में डाल रही थी। कंपनी ने महिला की शिकायत पुलिस को दी है।

जिस थाने में मामला दर्ज हुआ
जिस थाने में मामला दर्ज हुआ

दिसबंर में हुआ खुलासा, लंबी जांच के बाद केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि PGD नंबर 711395/710633 के तहत हुई आंतरिक जांच और ऑडिट में पूजा यादव की पूरी जालसाजी का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया। 1 दिसंबर 2025 को मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। लंबी पड़ताल और दस्तावेजों की जांच के बाद थाना मोती नगर पुलिस ने पूजा यादव के खिलाफ आज मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी महिला ने बिलिंग एंट्रीज में हेराफेरी की और फर्जी रसीदें बनाकर कंपनी को बड़ा वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गबन में क्या शोरूम का कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल था।अभी जांच जारी है

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बिना नंबर की बाइक, एसीपी मामा की धौंस:युवक के पास कागजात भी नहीं था, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान

Buland kesari/जालंधर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे युवक ने...

You cannot copy content of this page