iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsश्री दुर्ग्याणा मंदिर में महिला को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हो गई...

श्री दुर्ग्याणा मंदिर में महिला को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हो गई कार्रवाई

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- बीते दिनों अमृतसर की एक महिला द्वारा श्री दुर्ग्याणा तीर्थ परिक्रमा में वीडियो बनाकर और उस पर पंजाबी गीत लगाकर मॉडलिंग वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद हिंदू संत समाज के कड़े नोटिस के बाद आज उस महिला ने मंदिर श्री राम बालाजी धाम में संत समाज की मौजूदगी में माफी मांगी।दुर्ग्याणा

iTree Network Solutions +91-8699235413

संत समाज द्वारा इस महिला को 7 दिन तक श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर दो घंटे परिक्रमा की सफाई करने की सजा दी गई और चेतावनी दी गई कि यदि यह महिला सात दिन तक सेवा नहीं करती या फिर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर श्री राम बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट घनुपुर काले में जगतगुरु स्वामी श्री अशनील जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री मंकलेश्वर जी, विशाल जी महाराज, संत ध्यान प्रकाश, संत संजीव जी की मौजूदगी में महिला ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए कहा कि मेरे से गलती हो गई है, मैं पूरे संत समाज से और जिन्हें भी मेरे कारण ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगती हूं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान मीडिया से मंदिर श्री राम बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट घनुपुर काले के जगतगुरु स्वामी श्री अशनील जी महाराज ने कहा कि इस महिला ने संत समाज से माफी मांग ली है और संत समाज ने भी उसे माफ कर दिया है। इस महिला को रोजाना 7 दिन तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर परिक्रमा में सफाई करने की सजा दी गई है। उन्होंने महिला को संबोधित करते हुए कहा कि वह इसे सजा न समझे, बल्कि सेवा समझकर परिक्रमा की सेवा करे, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी हरकतों से बाज आए, यदि दोबारा यह गलती हुई या श्री दुर्ग्याणा मंदिर में 7 दिन सफाई की सेवा पूरी नहीं की गई, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंदिर श्री राम बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट घनुपुर काले के जगतगुरु स्वामी श्री अशनील जी महाराज ने कहा कि इस महिला द्वारा ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का नोटिस दुर्ग्याणा कमेटी को लेना चाहिए था, लेकिन यह काम उन्हें और उनके समान विचारधारा वाले सनातनियों को करना पड़ा। वह तो दुर्ग्याणा कमेटी के अध्यक्ष को अध्यक्ष ही नहीं मानते क्योंकि उनका ध्यान धार्मिक मुद्दों की ओर कम है और कभी कुत्तों पर बयान देते हैं तो कभी आमों के बारे में। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मैं मीडिया का धन्यवाद करता हूं, जिसकी वजह से आज यह माफी मांगी गई।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page