iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसगे भाई-बहन ने किया बड़ा कांड, कारनामा सुन नहीं होगा यकीन

सगे भाई-बहन ने किया बड़ा कांड, कारनामा सुन नहीं होगा यकीन

Date:

National News

Buland kesari /साहनेवाल: सगे भाई-बहन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और बाद में क्रोएशिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करके उसे धमकाने लगे। इस संबंध में थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई-बहन समेत 4 व्यक्तियों के खिलाफ तलाश शुरू कर दी है।सगे

iTree Network Solutions +91-8699235413

थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत में सोनिया पुत्री राल, निवासी मकान नंबर 23, गली नंबर 1, प्रेम कॉलोनी, वार्ड नंबर 14, नंदपुर साहनेवाल ने कहा कि उसके पड़ोस में अमनदीप कौर उर्फ अमनी और उसका भाई इंदरजीत सिंह रहते हैं, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। पीड़िता सोनिया ने बताया कि उसने अमनदीप कौर से विदेश जाने के बारे में बात की। अमनदीप ने उसे अपने भाई इंदरजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी प्रेम कॉलोनी, नंदपुर साहनेवाल से मिलवाया। सोनिया ने कहा कि वह, उसके माता-पिता और भाई ने इंदरजीत सिंह और अमनदीप कौर से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि वे उसे क्रोएशिया भेज सकते हैं, जहां वेयरहाउस में पैकिंग का काम मिलेगा और खर्च करीब 12 लाख रुपये होगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सोनिया के मुताबिक, इंदरजीत ने उसे एक तीसरे व्यक्ति से फोन पर बात भी करवाई, जिसने भरोसा दिलाया कि अगर वीज़ा नहीं लगा, तो सिर्फ एम्बेसी फीस काटकर बाकी पैसे वापस कर दिए जाएंगे। सोनिया ने कहा कि पड़ोसी और मोहल्ले के होने के कारण उसने उन पर भरोसा कर लिया और अलग-अलग तारीखों पर करीब साढ़े 11 लाख रुपये दे दिए। सोनिया ने बताया कि उसके पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब क्रोएशिया एम्बेसी से उसे फोन आया कि उसका वीज़ा रद्द हो गया है और पासपोर्ट वापस ले जाए। पासपोर्ट के साथ एक रिफ्यूज़ल लेटर भी मिला, जिसमें वीज़ा रद्द करने का कारण क्लॉज नंबर 8 लिखा था — यानी फर्जी और जाली दस्तावेज जमा करवाना। जब उसने इंदरजीत और अमनदीप से वीज़ा रद्द होने और पैसों की वापसी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कई बार मोहल्ले वालों को साथ लेकर भी उसने पैसे मांगे, लेकिन आखिर में आरोपियों ने कहा — “जो करना है कर लो, हम पैसे नहीं लौटाएंगे। अगर दोबारा हमारे घर पैसे मांगने आई, तो तुम्हारा नुक़सान कर देंगे।” पूरी जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी इंदरजीत सिंह, उसकी बहन अमनदीप कौर, लखविंदर सिंह निवासी आबादी काकोवाल, लुधियाना और गुरप्रीत सिंह, मालिक जी.एस. इमिग्रेशन, अमलोह रोड, खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ में ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी:बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे; ATM से पैसे न निकलने पर भड़का शख्स, बैंककर्मी से उलझा

Buland kesari/चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एटीएम मशीन खराब होने की...

You cannot copy content of this page