iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिल्वर के शोरूम में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख; फायर...

सिल्वर के शोरूम में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख; फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय हड़कंप मच गया जब KFC के समीप स्थित सिल्वर के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत भर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जालंधर में आग बुझाते लोग।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में देर रात सिल्वर के शोरूम में आग लग गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में धुआं कम था, लेकिन महज कुछ ही मिनटों के भीतर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

आग के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां सायरन बजाती हुई घटना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इमारतों में फैलने से रोक लिया।

इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग से लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया है। दुकान मालिक और प्रशासन अभी नुकसान के सटीक आंकड़ों का आकलन करने में जुटे हैं। आग बुझने के बाद भी दुकान से काफी समय तक धुआं निकलता रहा, जिसे पूरी तरह शांत करने में समय लगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page