iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsस्कूलों की छुट्टियां 17 तक बढ़ीं

स्कूलों की छुट्टियां 17 तक बढ़ीं

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यहां के सभी सरकारी, प्राइवेट, गवर्नमेंट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल 15 जनवरी को खुलने थे। लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने छुटि्टयां बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। पंजाब में भी आज 13 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। हालांकि आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं पंजाब में आज लोहड़ी पर ठंड का रेड अलर्ट है। इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड पीक पर पहुंच गई है। 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ठंड की वजह से पहली बार बठिंडा का न्यूनतम टेंपरेचर 0.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह सीजन में पंजाब में सबसे कम टेंपरेचर है। यह शिमला और मसूरी से भी ठंडा है। इस ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी लोगों के लिए एहतियात बरतने का अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे सूखी ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने 13 जनवरी तक स्कूल बंद किए हैं। 14 जनवरी से स्कूल फिर खुलेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
फाजिल्का के पंजकोसी में छाई धुंध। यह फोटो विधायक संदीप जाखड़ ने शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज सुबह पंजकोसी में फिर से ठंड का झोंका आया। रजाई की गर्मी छोड़ने के लिए बहुत हिम्मत करनी पड़ी। लेकिन जैसा कहते हैं, जो पहले उठता है, उसे ही कीड़ा मिलता है।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page