iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeHaryanaहरियाणा में मां ने की 2 बच्चियों की हत्याः महिला बोली- पति...

हरियाणा में मां ने की 2 बच्चियों की हत्याः महिला बोली- पति ने बेटियों को नाजायज बताया, घोंट दिया गला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

(Buland Kesari):-हरियाणा के अंबाला में 2 बच्चियों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बच्चियों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने की थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पति ने बच्चियों को नाजायज बताया था। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों का गला घोंट दिया।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 31 जुलाई को शहर के नाहन हाउस इलाके में सामने आई थी। सुबह बच्चियों के शव घर में बिस्तर पर पड़े मिले थे। इनकी पहचान योगिता (11) और अमायरा (6) दोनों के रूप में हुई थी। योगिता कक्षा 3 और अमायरा कक्षा 1 में पढ़ती थी।

भाई ने शव पड़े देखे थे
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर में कोई बड़ा मौजूद नहीं था। जब उनका भाई घर फोन लेने गया तो उसने दोनों बच्चियों को बेड पर पड़ा देखा। जिसके बाद उनके दादा घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसकी जानकारी मिलते ही पूरा मोहल्ला इकट्‌ठा हो गया। परिजनों ने एक शख्स पर आरोप लगाया, जो उनके घर सुबह आया था। परिवार वालों के मुताबिक, शख्स ने मारपीट की थी। जिसके बाद ये घटना घटी है।

शक होने पर मां से की पूछताछ
मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चियों की हत्या गला घोंट कर की गई है। पुलिस ने पहले पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घर वालों पर शक गया। जिसके बाद मां से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता डाली।

आरोपी मां ज्योति ने पूछताछ में बताया कि पति सोनू रोज नशा करता था। चौथी नंबर पर बेटी अमायरा पैदा हुई तो तभी से उसे ताने दिए जा रहे थे। बेटियों को नाजायज बताया जा रहा था। इसलिए यह कदम उठाया। सोनू एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह हलवाई भी है, जबकि ज्योति घरों में काम करती है।

Jalandhar:-मानव खुराना को पैसे लेने वाले करते थे परेशान, गोली मारकर किया सुसाइड!!

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page