iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsहाईवे पर टिप्पर ने ट्रक को मारी टक्कर:टायर बदल रहे ड्राइवर की...

हाईवे पर टिप्पर ने ट्रक को मारी टक्कर:टायर बदल रहे ड्राइवर की मौत, कंडक्टर घायल, लगा लंबा जाम

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के भोगपुर-जालंधर हाईवे पर काला बकरा रोड के पास मंगलवार सुबह घनी धुंध के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक को पीछे से आ रहे बजरी से लदे टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का टायर बदल ड्राइवेर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।ट्रक और टिप्पर की टक्कर।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक पठानकोट से जालंधर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक काला बकरा रोड के पास पहुंचा, उसका टायर अचानक फट गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और नीचे उतरकर टायर बदलने लगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बजरी से लदे तेज रफ्तार टिप्पर ने धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि कंडक्टर ट्रक और टिप्पर के बीच में कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यातायात हुआ प्रभावित

हादसे के बाद दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गए, जिससे जालंधर-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह का समय होने के कारण दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रक को पीछे से आ रहे बजरी से लदे टिप्पर ने मारी टक्कर।
ट्रक को पीछे से आ रहे बजरी से लदे टिप्पर ने मारी टक्कर।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स यानी SSF को सूचित किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायल कंडेक्टर को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके बाद, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सका। काला बकरा पुलिस स्टेशन की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की जांच शुरू

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण घनी धुंध और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि धुंध के मौसम में वाहनों की रफ्तार धीमी रखें और पार्किंग लाइट का उचित उपयोग करें।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਪੂਰਥਲਾ ‘ਚ DSP ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਥਾਰ ਫੜੀ, ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ

Buland kesari/ਦੇਰ ਰਾਤ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮਾਲ ਰੋਡ ‘ਤੇ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਥਾਰ ਐਸਯੂਵੀ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜੋ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਪਲੇਟ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ...

You cannot copy content of this page