iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsहादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत:जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2...

हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत:जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 की घटना, हादसे के बाद चालक फरार, परिजनों का हंगामा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में विशाल सागर नाम के युवक की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार चालक ने विशाल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का अकेला भाई था। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने थाना नंबर 7 के बाहर शव रखकर भारी हंगामा और प्रदर्शन किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजन बोले-अंतिम संस्कार का दबाव बना रही पुलिस

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय उन पर जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही थी। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ने इंसानियत दिखाने और घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से भागना बेहतर समझा। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत विशाल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर और शरीर पर गहरी चोटें होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

विशाल परिवार का एकलौत लड़का था

विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विशाल तीन बहनों का इकलौता भाई था और परिवार का सहारा था। अभी कुछ समय पहले ही उसकी एक बहन की शादी की खुशियां घर में मनाई गई थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। मृतक के पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। जब पुलिस आई तो उन्होंने केवल कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे सौंप दिया। पुलिस के अड़ियल रवैये से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना नंबर 7 के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने मांग की कि जब तक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों के बयान के आधार पर FIR दर्ज परिवार के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की। बहनों ने हाथ जोड़कर पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि फरार कार का नंबर ट्रेस किया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

शादी के 1 साल बाद युवक की खुदकुशी:2 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा- मैं मरना नहीं चाहता था, घरवाली ने मजबूर कर दिया

Buland kesari/लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के...

You cannot copy content of this page