iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsहिमाचल में न्यू ईयर पर जोरदार धमाका:बिल्डिंगों के शीशे टूटे, पुलिस ने...

हिमाचल में न्यू ईयर पर जोरदार धमाका:बिल्डिंगों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका खाली कराया; हरियाणा-पंजाब के हजारों टूरिस्ट प्रदेश में

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास सुबह 9.45 बजे जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इनमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत भी शामिल है। धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से सैंपल उठा रही है। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नही है कि धमाका कैसे और किस चीज से हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने क्षेत्र आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला पहुंचे हुए हैं।

फिलहाल धमाके में कोई मौत या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में डिटेल जानकारी देगी, उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

धमाके के बाद पास में स्थित एक बिल्डिंग के टूटे शीशे।
धमाके के बाद पास में स्थित एक बिल्डिंग के टूटे शीशे।

चश्मदीद बोला- 16MM का शीशा भी झड़ गया चश्मदीद ने बताया- मैं थोड़ी दूर पर बैठा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ। कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बिल्डिंग पूरी हिल गई। 16MM के शीशे तक टूटकर गिर गए। एक वक्त तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।

बद्दी से एसपी विनोद धीमान जानकारी देते हुए।
बद्दी से एसपी विनोद धीमान जानकारी देते हुए।

SP बोले- 45 मीटर तक धमाके का असर

उधर, बद्दी से एसपी विनोद धीमान ने बताया कि थाने के बाहर की ओर जा रहे रास्ते पर धमाका हुआ है। सैंपल अलग-अलग स्पॉट से उठाए गए। धमाके की वजह क्या रही, यह फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। इससे अभी तक जानी नुकसान तो नहीं है, लेकिन धमाके से थाने के आईओ रूम के शीशे टूटे है। 40 से 45 मीटर दूर एक कैंटीन के भी शीशे टूटे है। उन्होंने बताया- आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया- पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने माना कि जिस जगह धमाका हुआ है, वहां स्क्रेप मैटीरियल भी पड़ा रहता है। इससे भी धमाके की संभावना रहती है। मगर पुख्ता तौर पर रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा।

धमाके के बाद आसपास की बिल्डिंगों को खाली करवाकर पुलिस जांच में जुट गई।
धमाके के बाद आसपास की बिल्डिंगों को खाली करवाकर पुलिस जांच में जुट गई।

विधायक बोले- धमाका हुआ, पुलिस जांच कर रही नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बात हुई है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही सारा सच सामने आएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घटना के बारे में जानकारी देते चश्मदीद।
घटना के बारे में जानकारी देते चश्मदीद।

हजारों टूरिस्ट इस वक्त हिमाचल में धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारी संख्या में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों से हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने हिमाचल पहुंचे हुए हैं। 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद टूरिस्ट घर भी लौट रहे हैं। धमाके का पता चलते ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। टूरिस्टों की सुरक्षा को लेकर सभी स्पॉट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

Buland kesari/Sukhpal Singh Khaira controversy; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ...

You cannot copy content of this page