iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News"चीन ने पाकिस्तान की पीठ थपथपाई, देखिए कैसे बढ़ाया सहयोग"

“चीन ने पाकिस्तान की पीठ थपथपाई, देखिए कैसे बढ़ाया सहयोग”

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पड़ोसी मुल्क ने महज साढ़े तीन घंटे में ही सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. श्रीनगर में 4-5 धमाकों की आवाज सुनी गई है. वही इस वक़्त की बड़ी खबर आमने आ रही है कि चीन ने पाकिस्तान का समर्थन कर दिया है। चीन के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से बात की है।
ਚੀਨ

इसकी जानकारी खुद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी. वहीं, पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है. उधमपुर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है. राजस्थान के पोखरण में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया. लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया है. आज शाम को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि पाकिस्तान की ओर से उसकी सेना के डीजीएमओ ने तनाव कम करने के लिए भारतीय सेना के डीजीएमओ से संपर्क किया. इसके बाद भारत अपनी शर्तों पर युद्धविराम के लिए राजी हुआ. दोनों देशों के डीजीएमओ युद्धविराम को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल से इसका ऐलान किया. इसके कुछ देर बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी अपने X हैंडल से एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की थी.

भारत-पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी महले के बाद से लगातार तनाव जारी है. इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था. भारत की जवाबी कार्रवाई में जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों समेत 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे. कटरा में थोड़ी देर पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के पास ड्रोन देखे गए हैं, इसके बाद कटरा में ब्लैकआउट किया गया है, साथ ही कटरा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. हालांकि पिछले आधे घंटे से कहीं भी ड्रोन नहीं देखा गया है.

iTree Network Solutions +91-8699235413
पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स मुख्यालय को निशाना बनाने की बड़ी कोशिश की गई है, लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इस नाकाम कर दिया है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन चिनार कॉर्प्स मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम के चलते सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. कटरा से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने ये कदम हवाई गतिविधि की कुछ घटनाओं के बाद उठाया है. रात के समय कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई है.

iTree Network Solutions +91-8699235413
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) ने नागरिकों को एक सार्वजनिक संदेश जारी करते हुए कहा है कि कुछ इलाकों में सीजफायर के उल्लंघन की खबरों के मद्देनज़र क्षेत्र में अलर्ट जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ब्लैकआउट लागू किया जा सकता है, सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें और घर के भीतर ही रहें. डीसी ने संदेश में कहा कि हमने पहले भी यह अभ्यास कई बार किया है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. ये केवल एहतियात के तौर पर किया जा रहा है. प्लीज आतिशबाज़ी न करें और सभी निर्देशों का पालन करें.

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page