iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News📛 यूपी में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा़ 🔥 अतीक अहमद और...

📛 यूपी में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा़ 🔥 अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गोलियां मारकर हत्या 📌 पत्रकारों के भेष में आए कातिलों ने लगाए जय श्रीराम के नारे ❎ आनन-फानन में अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड किए गए 🛑 कई जगह धारा 144 लगाई गई और इंटरनेट भी किया गया बंद

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

प्रयागराज (बुलंद केसरी): उत्तर प्रदेश में किस प्रकार से कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है इसका एक बड़ा सबूत आज उस समय देखने को मिला जब भारी पुलिस बल के बीच मौजूद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने सरेआम गोलियां मार के हत्या कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

https://youtu.be/Z5PjZr3f1l0

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार तीनों हमलावर पत्रकारों के भेष में प्रयागराज में पहुंचे थे। जहां अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जा रही थी, तभी तीनों हमलावरों ने अचानक अतीक अहमद और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। अतीक अहमद के सिर पर पहली गोली मारी गई। उसके बाद तकरीबन 20 गोलियां दोनों को मारी गईं। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार को भी चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

अतीक अहमद और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावरों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और खुद को पुलिस के आगे हाथ खड़े करके सरेंडर कर दिया।

योगी राज में उत्तर प्रदेश में हुए इतने बड़े कत्ल कांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस सारे मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं और सीएम निवास पर हाई लेवल मीटिंग भी बुला ली है।

वहीं दूसरी ओर विरोधी राजनीतिक पार्टियों ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमले बोलने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि अतीक अहमद द्वारा लगातार यह कहा जा रहा था कि उसकी जान को खतरा है। 2 दिन पहले अतीक के बेटे का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने किया था। जिस पर भी सवालिया निशान लग रहे थे परंतु अतीक अहमद और उसके भाई की जिस प्रकार से हत्या की गई है वह महज अतीक की हत्या नहीं है। यह उत्तर प्रदेश में कानून की हत्या हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिलहाल आनन-फानन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात सतारा पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लक्की ओबेरॉय मर्डर केस: 38 दिन बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 संदिग्ध हिरासत

Buland kesari/जालंधर: चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना को 38 दिन...

You cannot copy content of this page