iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeजालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए बहुकरोड़ी घोटाले का जल्द होने जा रहा...

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए बहुकरोड़ी घोटाले का जल्द होने जा रहा पर्दाफाश देखिए कैसे विभिन्न सरकारी स्कीमों के जरिए आम जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा गया

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालन्धर (बुलंद केसरी न्यूज़): जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बहुकरोड़ी घोटाले में बड़ा धमाका होने जा रहा है। गुरबंता सिंह एंक्लेव से लेकर बीबी भानी कांप्लैक्स औऱ सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में प्लाटों औऱ फ्लैटों के आवंटन में की गई करोड़ों रुपए की धांधली की परतें खुलने लगी है। धांधली ऐसी की गई है कि जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क से लेकर ईओ और चेयरमैन तक ने बहती गंगा में डुबकी लगाई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गत दिनों हुई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा की प्रेस कांफ्रेंस के बाद हमारी टीम ने पड़ताल की तो हैरानीजनक तथ्य सामने निकल कर आए। एलडीपी कोटे से लेकर रिजर्व किए गए प्लाटों से एक पूरे गैंग ने करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला कर डाला। हम भी वहीं से शुरूआत करेंगे, जहां से ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने इस करप्शन की जड़ खोदने की शुरूआत की थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव को फेल करने वाले अफसर और पालीटिकल लोग आज अरबपति बन गए हैं। लेकिन जिन लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई गुरबंता सिंह एंक्लेव में लगाया, वे आज भी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर और कोर्ट के धक्के खा रहे हैं। ट्रस्ट के कुछ अफसरों ने एक सुनियोजित तरीके से 45 फुट की रोड को 11 फुट किया। इसमें एक बड़े कालोनाइजर को सीधा करोड़ों रुपए का फायदा हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उक्त कालोनाइजर की कालोनियां में प्लाट और घर धड़ाधड़ बिक गए, लेकिन ट्रस्ट के फ्लैट खंडहर हो गए। इसकी फाइल खुल चुकी है। जांच हो चुकी है, जिम्मेदारी तय की जा चुकी है, अब एक्शन लेने की तैयारी है।

इसके अलावा आगे बीबी भानी कांप्लैक्स, सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन में किस तरह से अरबों रुपए की धांधली ट्रस्ट के बाबुओं के साथ मिलकर अफसरों और पालीटिकल लोग ने किया, हम इसके काफ़ी सबूत जुटा चुके हैं जल्द इसका खुलासा हम करेंगे। 

हम हर उन सब चेहरों को बेनकाब करेंगे, जिसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कंगाल बना दिया है। हम उन तिकड़मबाज बाबुओं की करप्शन की कहानी भी बताएंगे, जो सैलरी तो सरकार से लेते थे, लेकिन सारा काम एक एलडीपी के एक बड़े दलाल प्रापर्टी कारोबारी के लिए करते थे।

यह बड़ा दलाल कभी विजीलैंस के शिकंजे में आया और जेल भी गया। इस बड़े दलाल के साथ मिलकर पालीटिकल लोग कैसे सरकार को चूना लगाते रहे, इसका भी तथ्यों के साथ खुलासा किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

#improvementtrust #jalandhar #news #corruption #bulandkesari

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दुकान में घुसे चोर:चॉकलेट और घी के डिब्बे चुराए, ग्राहकों की मौजूदगी में वारदात , घटना CCTV में कैद

Buland kesari/जालंधर जिले के भार्गव कैंप स्थित बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकरी में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से चॉकलेट और...

You cannot copy content of this page