iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News15 हजार रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

15 हजार रिश्वत मांगने वाला पटवारी काबू

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो का भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर स्टाफ ने फगवाड़ा के एक भ्रष्ट पटवारी पर कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई इंग्लैंड से आई एक NRI महिला की शिकायत पर की है। विजिलेंस ने फगवाड़ा शहर के पटवारी प्रवीण को 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहले 25 हजार ले चुका था, अब और मांग रहा था
इंग्लैंड के सलोह में रहती फगवाड़ा के नेहरू नगर की रणवीर कौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह पति के मौत के बाद प्रॉपर्टी की इंतकाल अपने नाम पर करवाने के लिए पटवार घर में गई थी। वहां पर उनके इलाके के पटवारी प्रवीण ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल चढ़ाने और दुरुस्तगी के लिए 25 हजार रुपए लगेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रणवीर कौर ने शिकायत में कहा है कि उसने काम बिना किसी अड़चन के समय पर हो जाए इसके लिए उसे 25 हजार रुपए की रिश्वत प्रवीण को दे दी। इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि पटवारी बार-बार उनके चक्कर लगवा रहा था और काम नहीं कर रहा था। 25 हजार रुपए रिश्वत देने के बाद खून पटवारी के मुंह को लग गया तो 15 हजार की उसने और डिमांड कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच के बाद किया गिरफ्तार
विजिलेंस के अधिकारियों ने कहा कि NRI महिला की शिकायत मिलने के बाद सारे मामले की जांच की गई। जांच में महिला के सारे आरोप सही पाए गए। इसके बाद पटवारी प्रवीण को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के अधिकारियों ने कहा कि पटवारी प्रवीण को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page