iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandhar2 बिजली कर्मचारियों की मौत, एक घायल:मरम्मत के दौरान हादसा; यूनियन नेता...

2 बिजली कर्मचारियों की मौत, एक घायल:मरम्मत के दौरान हादसा; यूनियन नेता बोले- 300 से ज्यादा गंवा चुके जान

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों के साथ हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दो दिनों में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से दो ठेका कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बिजली कर्मी सिविल अस्पताल भर्ती। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह और महासचिव राजेश मौड़ ने बताया कि बार्डर जोन एरिया में कार्यरत गुरप्यार सिंह और सुनील कुमार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यूनियन नेता बोले- 300 कर्मचारियों की हो चुकी है मौत

iTree Network Solutions +91-8699235413

यूनियन नेताओं का कहना है कि अब तक पंजाब में बिजली का करंट लगने से 300 से अधिक कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि सैकड़ों कर्मचारी अपंग हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पावरकॉम प्रबंधन बिजली विभाग को लगातार निजी हाथों में सौंप रहा है, जिसके चलते ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा से लगातार समझौता किया जा रहा है।

यूनियन के अनुसार ठेका कर्मचारियों को न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं और न ही हादसे की स्थिति में उचित मुआवजा, पक्की नौकरी या पेंशन की कोई गारंटी है। घटिया व्यवस्था और लापरवाही के कारण आउटसोर्स कर्मचारी रोजाना जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यूनियन नेताओं ने मांग की कि ठेका कर्मचारियों को सीधे विभाग में शामिल किया जाए और नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा उपकरण, दुर्घटना की स्थिति में सरकारी मुआवजा, पक्की नौकरी और पेंशन की गारंटी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page