Buland kesari/लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक की शव टुकड़ों में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है।
मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था।

मुंबई से लौटने के बाद वह अपने घर पर केवल 15 मिनट के लिए ही रुका और इसके बाद चला गया। जिसके बाद आज सुबह टुकड़ों में उसकी लाश खाली प्लाट से मिली।
मरने वाले का शव तीन हिस्सों में है। इलाका पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दविंदर के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

3 दिन पहले भी खेतों से मिली दो हिस्सों में जली लाश
बता दें कि, थाना मेहरबान के इलाके में 3 दिन पहले खाली प्लाट मे एक शख्स की जली हुई लाश मिली थी। शव के 2 टुकड़े हुए थे और कुत्ते उसे नोच रहे थे। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। अभी तक उस केस में भी जिला पुलिस के हाथ खाली है।
उस लाश के आस-पास जलने के निशान नहीं थे, जिस कारण आशंका जताई जा ही है कि किसी ने वारदात को दूसरे स्थान पर अंजाम दिया और लाश को खेतों में फेंक दिया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








