iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabनैशनल हाइवे पर सड़क किनारे 3 युवक बेसुध हालत में मिले, Police...

नैशनल हाइवे पर सड़क किनारे 3 युवक बेसुध हालत में मिले, Police ने करवाया Civil Hospital में भर्ती

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः चंडीगढ़-लुधियाना नैशनल हाइवे पर स्थित समराला हाईवे पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हाइवे पर सड़क किनारे 3 युवक संदिग्ध हालत में बेसुध पड़े मिले, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस (Police) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 युवकों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद एक युवक की पहचान हुई है, जोकि समराला के गांव बोंदाली का रहने वाला है, वहीं जबकि दो युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं सभी युवकों की उम्र उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जनकारी देते हुए राहगीर परमिन्द्र सिंह ने बताया कि बेसुध युवकों में एक युवक गांव बोंदली का रहने वाला था। पहचान होने के बाद उसकी मां सतवीर कौर को मौके पर बुलाया। सतवीर ने कहा कि वह खुद मनरेगा में काम करके घर का गुजारा चलाती है। उसका बेटा 4 दिन पहले उससे झगड़ा करके चला गया था शुक्रवार को ही अपने 2 दोस्तों के साथ वह वापस घर आया। उसने बताया कि वह इन युवकों को नहीं जानती है। महिला ने बताया कि उसे दोनों युवक कहने लगे कि उन्होंने कोई बाइक बिना नंबर प्लेट वाली 2500 रुपए में बेचा है और अभी बाकी पैसे बाद में लेने हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सतवीर ने कहा कि उसके बेटे ने उसे इतना जरूर कहा था कि दोनों युवक उसके दोस्त हैं और ये दोनों चंडीगढ़ उसके साथ ही कमरे में रहते हैं। सतवीर ने बताया कि उसका बेटा उसे यह कहकर घर से निकला था कि दोनों दोस्तों को समराला बाइपास तक छोड़ कर वापस आ रहा हूं। सतवीर ने कहा कि उसे पता नहीं था कि उसका बेटा नशा करता है, लेकिन अब बेटे की हालत देख कर वह दंग रह गई हैं। घटनास्थल पर लोगों ने पुलिस और एबुलेंस दोनों को सूचित किया। फिलहाल तीनों युवकों को समराला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर, इस मामले की जांच कर रहे एसएचओ भिंदर सिंह ने कहा कि तीनों युवकों को सड़क किनारे से नशे की हालत में उठा सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवकों का मेडिकल करवा पता किया जा रहा है कि तीनों युवकों ने कौन सा नशा किया हुआ है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page