iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News311 करोड़ का CGST घोटाला: फर्जी बिलिंग की, पिता-पुत्र को किया अरेस्ट,...

311 करोड़ का CGST घोटाला: फर्जी बिलिंग की, पिता-पुत्र को किया अरेस्ट, रियल एस्टेट कारोबारी से 10 करोड़ वसूले

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) लुधियाना यूनिट ने फर्जी बिलिंग कर सरकार को चूना लगाने वाले लोहा कारोबारी पिता- पुत्र को गिरफ्तार किया है। सीजीएसटी ने फर्जी बिलिंग का 311 करोड़ रुपए का घोटाला पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ सीजीएसटी ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। अभी मामले की जांच चल रही है।आरोपियों को सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर ले जाते हुए अफसर।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीजीएसटी लुधियाना के अफसरों ने बताया कि उनकी टीम ने लुधियाना की बड़ी कंपनी में रेड की। उनके पास सूचना थी कि कंपनी के मालिक पिता- पुत्र फर्जी बिलिंग करके सरकार को राजस्व को चूना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेड की तो 311 करोड़ रुपए के नकली जीएसटी बिल घोटाले का खुलासा हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उनका कहना है कि नकली जीएसटी चालानों से आरोपियों ने 47.50 करोड़ रुपए अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट करके सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुख्ता सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर दिया गया है। मामले की अभी जांच चल रही है और अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रियल एस्टेट कारोबारी से वसूले 10 करोड़ रुपए

इसके अलावा, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) लुधियाना की टीम ने शहर के एक प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी से 10 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच के बाद CGST टीम ने कारोबारी पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया और अब उससे वसूल भी कर दिया।

CGST के अधिकारियों ने बताया कि, लुधियाना के एक कारोबारी ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण से एक जमीन लंबे समय के लिए लीज पर ली है। कारोबारी ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण को जो राशि प्रीमियम के तौर पर दी है उसका जीएसटी नहीं दिया है। कारोबारी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक राशि जमा नहीं करवाई।

कारोबारी ने अब जमा करवाए 10 करोड़

सीजीएसटी अधिकारियों का कहना है कि जांच में जब अनियमितताएं पाई गई तो कारोबारी को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बाद कारोबारी ने 10 करोड़ रुपए की राशि सीजीएसटी विभाग को जमा करवा दी है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

लुधियाना यूनिट ने 93 करोड़ की राशि वसूली

अफसरों ने बताया कि टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की तरफ से लगातार रेड की जा रही है। लुधियाना यूनिट ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 93 करोड़ रुपए की वसूली कर दी है। उन्होंने कहा कि मार्च तक इसे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कर दिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page