iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News6 राज्यों में मौसम परिवर्तन, बारिश का अलर्ट

6 राज्यों में मौसम परिवर्तन, बारिश का अलर्ट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है।मौसम

हिमाचल प्रदेश में बुधवार-गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि उसके बाद 27 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि हंसा और काजा में क्रमशः 2.5 सेमी और 0.8 सेमी बर्फबारी हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जहां तक दिल्ली-एनसीआर की बात है तो यहां 23 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जनवरी को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा भी छाने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 18 जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हिसार, कर्नाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सैलून में हंगामा:पार्टनरशिप के लेकर विवाद, महिला ने लगाए उत्पीड़न करने और जबरन कब्जे के आरोप

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित हेयर मास्टर सैलून में हंगामा हो गया। सैलून में काम कर रही एक महिला ने अपने...

You cannot copy content of this page