iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsक्या है फौजा सिंह सारारी के इस्तीफा देने का कारण? मान सरकार...

क्या है फौजा सिंह सारारी के इस्तीफा देने का कारण? मान सरकार में 10 महीने में हुई दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्‌टी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

चंडीगढ़: पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सारारी ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए मंत्री सरारी द्वारा दिया गया इस्तीफा सीएम भगवंत मान ने स्वीकार कर लिया है। पंजाब में मान सरकार बनने के 10 महीने के अंदर ही दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्‌टी हो गई है। फौजा सिंह सरारी की जगह पटियाला देहाती से विधायक डॉ बलबीर सिंह को मंत्री बनाया जाएगा और वह आज ही राज्यपाल भवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार फौजा सिंह सरारी पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा और बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक बने। मंत्री सरारी ने अपने पद से इस्तीफा देने का कारण हालांकि निजी बताया, लेकिन आपको बता दें कि उनपर करीब 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

सरारी पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
दरअसल, खाद्य एवं बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी पर करीब 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सरारी और उनके PA से बीच पैसों के लेनदेन की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा उनको बर्खास्त करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। लेकिन मंत्री सरारी ने अपने पर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत यह ऑडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाली, जिसमें कोई सच्चाई नहीं। उस वक्त सीएम मान अपने जर्मनी दौरे पर थे और वापस आने के बाद सरारी को इस सबंध में नोटिस भेजा गया। फौजा सिंह ने इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि वह हमेशा से पार्टी के वफादार सिपाही रहें हैं और आगे भी रहेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फौजा सिंह मंत्री पद गंवाने वाले पंजाब के दूसरे मंत्री
फौजा सिंह सरारी पंजाब सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग के टेंडर में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। इतना ही नहीं विजय सिंगला को जेल भी जाना पड़ा। हालांकि मंत्री सिंगला को पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page