iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalPM Modi पर हमला करने को लेकर ब्रिटेन के सांसद ने की...

PM Modi पर हमला करने को लेकर ब्रिटेन के सांसद ने की BBC की आलोचना

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Lord Rami Ranger slams BBC लॉर्ड रामी रेंजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाली एक न्यूज सीरीज को लेकर बीबीसी की कड़ी आलोचना की है। बीबीसी की निंदा करते हुए रेंजर ने उसपर पक्षपाती रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)

iTree Network Solutions +91-8699235413

लंदन, एएनआई। ब्रिटेन के उच्च सदन कहे जाने वाले हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाली एक न्यूज सीरीज को लेकर बीबीसी की कड़ी आलोचना की है। बीबीसी की निंदा करते हुए रेंजर ने उसपर पक्षपाती रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘BBCNews आपने एक अरब से अधिक भारतीयों को बहुत कष्ट पहुंचाया है। यह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए भारतीय पीएम, भारतीय पुलिस और न्यायपालिका का अपमान है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुजरात दंगों पर BBC की रिपोर्टिंग निंदा के लायक
रामी रेंजर ने कहा कि हम 2002 दंगों और जानमाल के नुकसान की निंदा करते हैं, लेकिन जिस तरह से बीबीसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है वो निंदा के लायक है। बता दें कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी टू पर अपनी दो-भाग वाली न्यूज सीरीज “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को लेकर अब घिरता जा रहा है। बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण कवरेज करने का आरोप लग रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बीबीसी के दावों की सांसद ने की आलोचना
सांसद ने दावा किया कि बीबीसी ने अपनी सीरीज में कहा है कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यक के बीच तनाव है और 2002 के दंगों में उनकी भूमिका के दावों की पड़ताल इस सीरीज में दिखाने की बात कही गई। सीरीज में इस बात की जांच करने की बात कही गई कि कैसे नरेंद्र मोदी के पद पर रहते हुए भारत की मुस्लिम आबादी के प्रति उनकी सरकार के रवैये के बारे में लगातार आरोप लगते रहे और विवादास्पद नीतियों की एक श्रृंखला लागू की गई। इसमें कहा गया कि वे इस बात की जांच करेंगे कि कैसे पीएम मोदी द्वारा 2019 चुनाव जीतने के बाद मुस्लीमों पर अत्याचार बढ़ाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें “कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा की गारंटी हटाना” और “नागरिकता कानून आदि शामिल है।

लोगों ने बीबीसी को दी खास सलाह
पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग पर निशाना साधते हुए, भारतीय मूल के कई लोगों ने बीबीसी को 1943 के बंगाल के अकाल पर एक श्रृंखला चलाने का सुझाव दिया, जिसके परिणामस्वरूप कुपोषण या बीमारी के कारण लगभग 30 लाख लोगों की मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ब्रिटेन पर दें ध्यान
इस बीच, एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने बीबीसी को यूके की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी क्योंकि ब्रिटेन लगभग हर मापदंडों पर भारत से पीछे हो गया है। हाल ही में, भारत यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया और दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page