iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab🛑 चुनौतियों भरा ताज़ ➖ बड़े-बड़े गैंगस्टरों का सफाया करने वाले IPS...

🛑 चुनौतियों भरा ताज़ ➖ बड़े-बड़े गैंगस्टरों का सफाया करने वाले IPS कुलदीप चहल क्या जालंधर का सिस्टम सुधार पाएंगे ? 🚨 पुलिस थानों में पेंडिंग पड़ी शिकायतें, चारों और ट्रैफिक जाम और शहर में कई प्रकार के माफियाओं पर नकेल कसना होगा मुख्य टारगेट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर (अजीत सिंह बुलंद): पंजाब पुलिस में गत दिवस हुए कई बड़े तबादलों के दौरान जालंधर पुलिस कमिश्नर के तौर पर आईपीएस अधिकारी कुलदीप चहल को नियुक्त किया गया है। कुलदीप चहल हरियाणा के जींद जिले से संबंधित हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

2005 में कुलदीप चहल चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के रूप में भर्ती हुए थे। जिसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करके यूपीएससी की परीक्षा पास की और पंजाब केडर में ज्वाइन किया। कुलदीप चहल का नाम पंजाब पुलिस में एक ऐसे अधिकारी के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने कई बड़े गैंगस्टरों का सफाया किया है और अपराध पर नकेल कसने में कामयाब रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्हें 2018 में पुलिस मेडल और डायरेक्टर जनरल कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया गया था। परंतु अब जालंधर पुलिस कमिश्नर के तौर पर तैनात होने के बाद कुलदीप चहल के आगे सबसे बड़ी चुनौती जालंधर को अपराध मुक्त कराना और पुलिस थानों में लंबे समय से फाइलों में धूल खा रही आम लोगों की शिकायतों को हल करवाना है। इतना ही नहीं जालंधर में ट्रैवल एजेंसियों के नाम पर लगातार फ्रॉड जारी है, इसमें पुलिस अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आती रहती है। पुलिस का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग महज़ नाम का ही विभाग बनकर रह गया है। ट्रेवल एजेंटों पर नकेल कसने में यह विभाग पूरी तरह विफल नजर आता है। लोगों को ट्रेवल फ्रॉड से संबंधित शिकायतों के मामले में न्याय दिलाना कुलदीप सिंह चहल के लिए बड़ी चुनौती होगा।

इसके अलावा जालंधर के लोग ट्रैफिक जाम की परेशानियों से बेहद दुखी हैं, देखना होगा कि कुलदीप सिंह चहल लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने में कितने कामयाब रहते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अलावा जालंधर में कई प्रकार के माफिया भी सक्रिय हैं। जिनमें शराब माफिया, केबल माफिया, भू माफिया और नशा माफिया मुख्य हैं। आईपीएस कुलदीप सिंह चहल के लिए इन माफियाओं पर लगाम कसना मुख्य टारगेट रहेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page