iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeEntertainmentपंजाबी गायक मनकीरत औलख से तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर हुई पूछताछ

पंजाबी गायक मनकीरत औलख से तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर हुई पूछताछ

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

चंडीगढ़ : भारत की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को दुबई जाने से रोक लिया। वह दुबई एक शो करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई। वापस घर पहुंचने के बाद मनकीरत औलख ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर अपने दुबई शो के रद्द होने की जानकारी भी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार मनकीरत औलख शुक्रवार शाम दुबई के ‘वी’ क्लब में शो करने के लिए चंडीगढ़ से रवाना होने वाले थे, लेकिन जब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के लिए पहुंचे तो NIA की टीम वहां पहले से मौजूद थी। एयरपोर्ट पर मनकीरत औलख को रोक लिया गया। NIA ने उनसे तीन घंटे पूछताछ की और अंत में देर शाम उन्हें उनका पासपोर्ट वापस कर दिया गया। फ्लाइट चले जाने के बाद मनकीरत को वापस अपने फ्लैट में आना पड़ा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सोशल मीडिया पर वीडियो डाली

मनकीरत औलख ने रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वीडियो रिकॉर्ड करके डाली। जिसमें उन्होंने दुबई में अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने शुक्रवार चंडीगढ़ से उड़ान ना भरने का कारण तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन टेक्निकल रीजन बता कर पल्ला झाड़ लिया। इसके साथ ही बताया कि जल्द ही वह इस शो के लिए नई डेट्स घोषित करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पूछताछ पर चुप रहे मनकीरत औलख

इस घटना के बाद न ही मनकीरत और न ही NIA ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। NIA ने मनकीरत को क्यों रोका और उनसे किस मामले में पूछताछ की गई, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में मनकीरत से NIA पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, मनकीरत वही सिंगर हैं, जिन पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शक जाहिर करते हैं।

पूछताछ पर चुप रहे मनकीरत औलख

इस घटना के बाद न ही मनकीरत और न ही NIA ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। NIA ने मनकीरत को क्यों रोका और उनसे किस मामले में पूछताछ की गई, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में मनकीरत से NIA पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, मनकीरत वही सिंगर हैं, जिन पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शक जाहिर करते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page