iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeBusinessनए वित्त वर्ष के पहले दिन LPG सिलेंडर सस्ता हुआ

नए वित्त वर्ष के पहले दिन LPG सिलेंडर सस्ता हुआ

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

आज वित्त वर्ष के पहले दिन ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। लोगों को एलपीजी की कीमतों में राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 92 रुपए तक कम हो गए हैं। आज से ही नए रेट अपडेट हो गए हैं। हालांकि एलपीजी के दामों में यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ही मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी घरेलू एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए कीमत में कोई संशोधन नहीं किया गया है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। गौरतलब है कि सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं अब शनिवार को 92 रुपए की कटौती की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मार्च में लगा था झटका

पिछले महीने यानी मार्च माह में लोगों को गैस की कीमतों से झटका लगा था। मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 350 रुपए से ज्यादा बढ़ गई थीं। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपए बढ़ाए गए थे। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के विपरीत, कॉमर्शियल गैस की दरों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। 1 अप्रैल 2022 को दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2,253 रुपए में मिल रहा था और आज से कीमतें कम होकर 2,028 रुपए हो गई हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में पिछले एक साल में सिर्फ 225 रुपए की कमी की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चार महानगरों में LPG के नए दाम

दिल्ली    2028.00
कोलकाता   2132.00
मुंबई       1980.00
चेन्नई      2192.50

iTree Network Solutions +91-8699235413

LPG के पुराने दाम जानें

दिल्ली          2119.50
कोलकाता     2221.50
मुंबई            2071.50
चेन्नई            2268.00

लगातार घट रही सब्सिडी

पिछले चार वर्षों में सरकार द्वारा दी गई एलपीजी पर सब्सिडी के आंकड़ों से पता चलता है कि यह 2018-19 में 37,209 करोड़ रुपए थी। 2019-20 में यह घटकर 24,172 करोड़ रुपए, 2020-21 में 11,896 करोड़ रुपए और 2021-22 में 1,811 करोड़ रुपए रह गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एटीएफ के भी कम हुए दाम

अब आने वाले समय में हवाई जहाज के टिकटों के दाम में कटौती होने के आसार हैं। एटीएफ के दाम (ATF Price) में कमी होने लगी है। 1 मार्च 2023 को दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 4,606 रुपए प्रति किलोलीटर या 4.09 प्रतिशत घटकर 107,750.27 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई थीं। वहीं आज यानी एक अप्रैल 2023 को भी एटीएफ के दाम कम हुए हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमतें अब 98,349.59 रुपए, कोलकाता में 1,05,228.98 रुपए, मुंबई में 91,953.85 रुपए और चेन्नई में 1,02,491.87 रुपए हो गई हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page