iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeयौन शोषण के पीड़ित को दिलवाया चार लाख तक का आर्थिक मुआवजा...

यौन शोषण के पीड़ित को दिलवाया चार लाख तक का आर्थिक मुआवजा – लॉ पावर एसोसिएशन

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

लुधियाना : देश में यौन शोषण के मामलों में पीड़ितों को कानूनी मदद, सामाजिक कार्यकर्ता उपलब्ध कराने व जागरूकता करने के कार्य में अग्रणी संस्था लॉ पावर एसोसिएशन अपने बल पर अब तक 100 से ज्यादा पोक्सो केसों में पीड़ितों को मदद पहुंचा रहा है व उन्हें जागरूक कर रहा है। जिला लुधियाना जहां हजारों नही लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर रहते है, वहां उनके बच्चे बच्चियों की असुरक्षा के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में लॉ पावर एसोसिएशन के संस्थापक एडवोकेट योगेश प्रशाद और बाल अधिकार कार्यकर्ता व लॉ पावर एसोसिएशन के सह-संस्थापक श्री दिनेश कुमार ने जिला लुधियाना में पोक्सो विक्टिम परिवारों को कानूनी सहायता व सामाजिक कार्यकर्ता उपलब्ध करवाने का बेहतर काम किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसी कार्य के तहत संस्था लॉ पावर एसोसिएशन ने जिला लुधियाना में स्टेट बनाम अजीत कुमार पोक्सो केस में पीड़ित को 4 लाख तक की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। इस पर पीड़ित परिवार ने संस्था लॉ पावर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एडवोकेट योगेश व बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री दिनेश कुमार ने उनके केस के दौरान हर क्षण उनका साथ दिया है, व उनकी बहुत मदद भी की है। उन्होंने बताया कि अभी तक जमीनी स्तर पर इतना काम करने वाली कोई संस्था उन्होंने नही देखी। उन्होंने बताया कि संस्था ने दोषी को 20 वर्ष की सजा करवा कर हमारे परिवार को इंसाफ दिलाया है।
इस अवसर पर लॉ पावर एसोसिएशन के सह संस्थापक व बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास जब कोई यौन अपराध से पीड़ित परिवार मदद मांगता है तो वे उस परिवार की लगातार काउंसलिंग कर उक्त परिवार की हर संभव मदद करने के साथ साथ उनको खुद इतना मज़बूत बना देते है कि वे दूसरों की मदद करने हेतु लॉ पावर एसोसिएशन के साथ सदा के लिए जुड़ जाते हैं। इससे जमीनी स्तर पर लॉ पावर एसोसिएशन एक बहुत मज़बूत संगठन के रूप में उभर रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

लॉ पावर एसोसिएशन के संस्थापक एडवोकेट योगेश प्रशाद ने बताया कि लॉ पावर एसोसिएशन अदालतों में लगभग 100 से ज्यादा पोक्सो केसों में मुफ्त कानूनी सहायता दे रहा है, उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पोक्सो केसों में उनकी संस्था ने 8 से 10 केसों में दोषियों को सजा दिलाई है और लगभग 28 लाख के करीब मुआवजा पीड़ितों को दिलवा चुकी है। एडवोकेट योगेश ने बताया कि इतना ही नहीं लॉ पावर एसोसिएशन पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने व उनके लेबर अधिकार दिलाने में भी उनकी सहायता करता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page