iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePolitics🛑 जालंधर विधानसभा क्षेत्र की गलियों से आती है एक ही आवाज...

🛑 जालंधर विधानसभा क्षेत्र की गलियों से आती है एक ही आवाज ‘भाजपा जिंदाबाद’ : मनोज तिवारी 🟪 कहा जालन्धर सीट से झूठी आप पार्टी का नामो निशान मिट जाएगा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर  , 6 मई (बुलंद केसरी) : जालंधर उमड़ के बोला अब रंग दे बसंती चोला, आया है मनोज तिवारी नरेंद्र मोदी का चेला। इन पंक्तियों को गाकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सदस्य और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समझदार मतदाताओं ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और यहां की सड़कों गलियों से भी यही आवाज आ रही है ‘बीजेपी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद’। उन्होंने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बनाने और केंद्र सरकार का हिस्सा बनाने की अपील की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मनोज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है और जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश की जनता की बिना किसी भेदभाव के मदद करती है। तिवारी ने कहा कि पंजाब में बीजेपी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे एक बात साफ है कि अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश का बहुत नुकसान किया, पंजाब को भी बर्बाद कर दिया और अब पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों की जीना दुश्वार कर रखा है। पंजाब सरकार के खिलाफ हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में पूरे नेतृत्व की मेहनत के कारण पंजाब भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन गई है और अब जनता के अथाह प्यार के चलते भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतकर भाजपा पंजाब में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को झूठ बोलकर और धोखा देकर बनी आप सरकार का इस चुनाव में सफ़ाया हो जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page