iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeथानों से चंद कदम दूर बेखौफ चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

थानों से चंद कदम दूर बेखौफ चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

थाना कोतवाली व थाना डिवीजन नंबर 5 की 2 चौकियों से चंद कदम दूर कई होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे पर नकेल कसी जाने की बजाय यह धंधा दिन-ब-दिन फलता-फूलता जा रहा है। पहले बात करते है शहर के सबसे व्यस्त और पुराने थाने कोतवाली की। पंजाब केसरी की टीम स्टिंग करने के लिए घंटाघर पहुंची तो वहां 3-4 लड़कियां खड़ी थीं जिन्होंने इशारा करके बुलाया। लड़कियों ने अपने जिस्म का सौदा 1000 रुपए में किया जिसमें होटल भी शामिल था। लड़की ने बताया कि उनका होटल मालिक के साथ संपर्क है। धंधे का फिफ्टी-फिफ्टी होता है यानी आधी कमाई होटल वाले लेते हैं। डरने की जरूरत नहीं, उनकी पुलिस के साथ सैटिंग है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब केसरी की टीम ने जब कोतवाली इलाके में कुछ होटलों की जांच की तो पता चला कि कई होटलों में भी जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। होटल के भीतर ही लड़कियां पेश की जाती है। सौदा तय होने के बाद 1-2 घंटे के लिए कमरा दिया जाता है। यह सौदा 2 से लेकर 3 हजार रुपए में होता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब बात करते हैं थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाके अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निकट की। बस अड्डे के निकट 2 पुलिस चौंकियां हैं। एक है चौकी कोचर मार्कीट व दूसरी है चौकी बस अड्डा । इनसे कुछ कदम दूर पर ही कई होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। यहां पर थाना कोतवाली की बजाय अधिक स्टैंडर्ड मैंटेन किया हुआ है। यहां पर देशी-विदेशी लड़कियां 3 से लेकर 7 हजार रुपए में अपने जिस्म का सौदा तय करती हैं और यह सब कथित होटल मालिक की मंजूरी से होता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

4 महीने पहले ए.सी.पी. ने की थी रेड

करीब 4 महीने पहले 2 फरवरी को ए.सी.पी. जसरूप कौर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सूचना के आधार पर 3 होटलों में रेड की थी जहां से 20-25 लड़के-लड़कियों को काबू किया था परंतु कुछ दिन बाद ही दोबारा बेखौफ होटल मालिक जिस्मफरोशी के धंधे में जुट गए। सूत्रों के अनुसार कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मचारी कुछ रुपयों की खातिर इन होटल मालिकों को संरक्षण व सूचनाएं देते हैं।

क्या कहती है नई पी.पी.एस. रूपदीप कौर

थाना कोतवाली में 7-8 दिन पहले ही नई ज्वाइंनिंग करने वाली पी.पी.एस. अधिकारी रूपदीप कौर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में थाना कोतवाली का चार्ज संभाला है। वह अपने इलाके में अवैध गतिविधि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगी। अगर किसी पुलिस कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। वहीं थाना डिवीजन नंबर 5 संबंधी ए.सी.पी. सिविल लाइन जसरूप कौर से सम्पर्क करने का प्रयास किया परंतु उन्होंने मोबाइल पिक नही किया। वहीं थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी नीरज चौधरी से सम्पर्क करने पर पता चला कि वह 2 दिन की छुट्टी पर हैं तथा अतिरिक्त थाना प्रभारी का कहना है कि वह इस बात पर कोई कमैंट नहीं कर सकती ।

ठेकों के बाहर सरेआम परोसी जा रही शराब

थाना कोतवाली के इलाके रेलवे स्टेशन व लोकल बस अड्डे के इलावा थाना डिवीजन नंबर 5 के बस अड्डे के निकट भी कई ऐसे ठेके हैं जहां ठेके के कारिंदे सरेआम ठेके के बाहर ही शराब परोस रहे हैं। इस कारण वहां से गुजरने वाली महिलाओं व बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थाना कोतवाली के इलाके रेखी सिनेमा रोड के निकट कई रैस्टोरैंट्स में भी अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसमें शराब के ठेकेदारों की संलिप्तता बताई जा रही है। हालांकि ठेके के निकट ही अहाता भी है।

मसाज करने के बहाने ग्राहकों संग रात बिताने जाती हैं कई थैरेपिस्ट

जगजाहिर है कि महानगर के कई स्पा सैंटर्स में जिस्मफरोशी का धंधा निरंतर जारी है परंतु इसमें एक नई बात सामने आई है। मसाज सैंटर के एक मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मसाज करने के बहाने थैरेपिस्ट लड़कियां ग्राहकों को रिझाकर उनके साथ रात बिताने की डील करती हैं। इनमें अधिकतर महानगर के अमीरजादे हैं।

पहले उत्तर भारत की कई थैरेपिस्ट लड़कियां ही ऐसे धंधे में शामिल थीं परंतु अब पश्चिम भारत की भी लड़कियां भी शामिल हो चुकी हैं। उत्तर भारत की एक थैरेपिस्ट एक रात का 7 से 10 हजार लेती है। वहीं पश्चिम भारत की कई थैरेपिस्ट 10 से लेकर 20 रुपए चार्ज करती हैं। सूत्रों के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी है।

अधिकतर स्पा में थैरेपिस्ट का मेडिकल नहीं होता है। देश के विभिन्न कोनों से थैरेपिस्ट के रूप में काम करने लड़किया महानगर में आती हैं। वही एक कारिंदे से बात करने पर पता चला कि कई एड्स पीड़ित लड़कियां भी इस धंधे में शामिल हैं। अगर प्रशासन महानगर की सभी थैरेपिस्ट का मेडिकल रिकार्ड चैक करे तथा मेडिकल करवाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अश्लील सर्विस के रेट की हुई रिकार्डिंग

पंजाब केसरी की टीम ने 2 लोगों को 2 स्पा में भेजकर खुद जांच की तो वहां सब कुछ रिकार्ड किया गया। जब हमारी ओर से भेजे गए एक युवक ने हिडन कैमरे के जरिए वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे थैरेपिस्ट ने पकड़ लिया तथा वीडियो से बनाने से मना कर दिया, जबकि दूसरे स्पा में युवक ने समझदारी दिखाते हुए रिकार्डिंग की जिसमें थैरेपिस्ट द्वारा दी जाने वाली अपनी अश्लील सर्विस के रेट रिकार्ड हुए हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page