iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeनशा छुड़ाओ कमेटी के सदस्य की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी...

नशा छुड़ाओ कमेटी के सदस्य की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, फरीरकोटः फरीदकोट के अधीन आते गांव ढिलवां खुर्द में उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब जहां नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय हरभगवान सिंह के रूप में हुई है तथा वह बिजली रिपेयरिंग का काम करता था। बता दें कि गोली मारने वाला आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते गांव ढिल्लवां खुर्द में गठित नशा छुड़ाओ कमेटी के सदस्य हैरी ने बताया कि पंचायत की सहमति पर गांव के युवकों को नशे से बचाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था और इस कमेटी का हिस्सा हरभगवान सिंह भी था। शुक्रवार को हरभगवान सिंह समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने नशा करते हुए दो नौजवानों को रंगे हाथों काबू किया जिन्होंने सबके सामने कबूल किया कि उन्होंने यह नशा गांव के ही अमनदीप सिंह से खरीदा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इस बात को लेकर तनातनी के दौरान अमनदीप सिंह भी मौके पर आ गया और उसने हरभगवान सिंह पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपने घर गया और उसने घर पर जाकर भी हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। घायल हरभगवान सिंह को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया...

You cannot copy content of this page