iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabचंडीगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश

चंडीगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग सप्लायर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए उसके छह सदस्यों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 78,38,200 रुपए की नकदी, 108 ग्राम एम्फेटामाइन आइस, 200.48 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बुड़ैल निवासी शुभम जैन (28), फिरोजपुर निवासी पुनीत कुमार (24), कुलगहरी निवासी पवन प्रीत सिंह (24), टंक वाली बस्ती निवासी चंदन (23),रविंदर पाल (31) और गांव शेरपुर टिप्पा निवासी जगजीत सिंह (31) के तौर पर हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 24 जुलाई को शुभम जैन नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान 29 जुलाई को फिरोजपुर निवासी पुनीत कुमार को देसी पिस्टल और पांच कारतूस के साथ दबोचा। इसी आधार पर पुलिस ने ड्रग्स तस्कर पवन प्रीत सिंह, रविंदर पाल सिंह और चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर जेल से जगजीत जग्गा को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। यह जेल में बैठकर ही नशा तस्करी का धंधा करता था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को जग्गा से पूछताछ में पता चला है कि फिरोजपुर निवासी सिमरन सिंह ड्रग रैकेट का असली मास्टरमाइंड है। वह अभी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहा है। पाकिस्तान के नशा तस्कर आरिफ डोंगरा के जरिए हिंदुस्तान में नशा पहुंचता है और उसे पैसे हवाला के जरिए पाकिस्तान पहुंचाया जाता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी चंदन पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स की सप्लाई को रिसीव करता था। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और बोतल में डालकर पानी के जरिए हिंदुस्तान नशा पहुंचाया जाता था। चंदन ही पैसे लेकर हवाला के जरिए सिमरन के निर्देशों पर पाकिस्तान पहुंचाता था। आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जगजीत उर्फ जग्गा पर कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं शुभम जैन पर भी पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page