iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeHimachalपंजाब में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, रोपड़ में सतलुज दरिया का...

पंजाब में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, रोपड़ में सतलुज दरिया का बढ़ा जलस्तर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश फिर से तबाही मचा रही है। वहीं, पंजाब में अब तीसरी बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि रोपड़ जिले में सतलुज का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है, जिसके चलते भाखड़ा बांध और तरनतारन में हरिके हेड से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। और तरनतारन का एक सरहदी गांव पानी की चपेट में आ गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में बारिश के बाद रोपड़ में सतलुज का जलस्तर बढ़ने लगा है। सतलुज के किनारों पर रहने वालों के घर एक बार फिर खाली करवा दिए गए हैं। जल स्तर को देखते हुए गांव में देर रात एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और राहत कार्य व रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिए गए है। रोपड़ की डीसी डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि प्रशासन की टीमों ने हर्षा-बेला गांव का दौरा किया है। एनडीआरएफ की टीमें भी मदद के लिए पहुंच रही हैं। वहीं फिरोजपुर के सरहदी गांवों में खतरा मंडरा रहा है। हरिके हेड में तकरीबन 1.72 लाख क्यूसेक पानी बताया जा रहा है। 1.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तरनतारन के गांव मुठियांवाली पानी की चपेट में आ गया है। बाढ़ का जहां लोगों पर असर दिखाई दे रहा है वहीं पशुओं के लिए भी चारे का प्रबंध करना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अलावा गांव कुत्तीवाला, वस्ती लाल, सभरा, घडुंम, गटी हरिके आदि गांवों में पानी घुसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तरनतारन में घडुंम में धुस्सी बांध की दरार को भरने का काम जारी है। बीते 3 दिन में 100 फीट दरार में से 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों में दरार को पूरी तरह से भर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की मदद से लोग लगातार मिट्‌टी की ट्रालियां भरकर पहुंच रहे हैं

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि भाखड़ा बांध में पानी कम और ज्यादा हो रहा है। बीते दिनों में भाखड़ा का जलस्तर खतरे से 8 फीट तक कम हो गया था, लेकिन अब वह दोबारा खतरे के निशान 1680 फीट पर पहुंचा गया है, जो 7 फीट कम है, इसके बाद भाखड़ा से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा में आज का जलस्तर 1673.91 फीट पर है। भाखड़ा बांध के फ्लड गेटों को 4 फीट तक खुले रखा गया है, जिसके बाद भाखड़ा डैम में पानी की आमद 52810 क्यूसेक दर्ज की गई। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 41143 क्यूसेक और फ्लड गेटों के माध्यम से 15358 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया...

You cannot copy content of this page