iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में 15वीं मंजिल से गिरा युवक, सिर में सरिया घुसने से...

लुधियाना में 15वीं मंजिल से गिरा युवक, सिर में सरिया घुसने से हुई मौत

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते मुल्लापुर-फिरोजपुर रोड पर शुक्रवार देर रात उस समय दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई, जब यहां अंबेरा कंपनी द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स की 15वीं मंजिल से एक युवक गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय सुहैब के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, मुल्लापुर-फिरोजपुर रोड पर अंबेरा कंपनी द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स में रेलिंग का काम चल रहा था। युवक यहां रेलिंग लगा रहा था कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसके सिर और शरीर में सरिए घुस गए। लोगों ने कटर मशीन की मदद से शरीर में घुसे सरिए को काट कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से दरबार खुर्द कैराना, शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां वह कंपनी के फ्लैट्स में ही अन्य मजदूरों के साथ रहता था। घटना संबंधी जानकारी देते मजदूरों ने बताया कि फ्लैट्स में करीब 600 लोग काम करते हैं और किसी भी मजदूर को कंपनी किसी तरह की सेफ्टी किट वगैरह नहीं दे रही। मजदूर जान खतरे में डाल कर काम कर रहे हैं। हादसे के समय सुहैब ने कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। वहीं फ्लैट्स के नीचे किसी तरह का कोई सुरक्षा जाल आदि भी नहीं लगाया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि युवक की मौत के बाद फ्लैट्स में काम कर रहे मजदूरों ने धरना देते हुए युवक के परिवार को मुआवजा की मांग की है। पुलिस के आने के बाद मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे मुल्लापुर दाखा के डीएसपी अमनदीप सिंह के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस ने मृतक सुहैब के परिजनों को घटना के बारे सूचित किया। देर रात शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page