iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeजोमैटो ब्वॉय को लुटने का प्रयास, लोगों ने लुटेरे को पकड़कर की...

जोमैटो ब्वॉय को लुटने का प्रयास, लोगों ने लुटेरे को पकड़कर की जमकर छित्तरपरेड

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः शहर में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन बेखौफ लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात समराला चौक से सामने आया हैं जहां एक गिरोह द्वारा जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को लूटने की कोशिश की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय को फ्लाई ओवर पर घेर लिया और उसके सिर पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से वार करके लूटने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, जिस कारण उसका बचाव हो गया। इसी बीच शोर मचाने पर सड़क से गुजर रहे ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक दी। लोगों को आता देख लुटेरे भागने लगे। इस दौरान लोगों ने लूटपाट करने वाले गैंग के एक सदस्य को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तरपरेड करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके साथी फरार हो गए। पकड़े गए लुटेरे ने बताया कि वह आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है और उसे 1 हजार रुपए का लालच देकर बाकी के युवक लूटपाट के लिए साथ लाए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी ने बताया कि 3 युवक आदर्श कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि 5 युवक ट्रांसपोर्ट नगर में रहते हैं। रोजाना रात को अकेले जाते व्यक्ति को घेर कर ये मोबाइल और नकदी आदि लूटते हैं। सभी युवक नशा करने के आदी हैं। आरोपी ने बताया कि वह दो लुटेरों चेला, जग्गू को पहचानता है। यह दोनों लंबे समय से वारदातें कर रहे हैं। आरोपी ने बताया कि उसके साथी चोरी किए मोटरसाइकिलों पर लूट की वारदात करते हैं। सीसीटीवी में बाइक का नंबर न आए इसलिए बिना नंबर प्लेट के बाइक इस्तेमाल करते हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਪੁਲੀਸ ਦਾ ਐਕਸ਼ਨ: ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਸਮੇਤ ਕਈ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ !

Buland Kesari/ Punjab News: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਾਮ ਤੀਰਥ ਰੋਡ ਬਾਈਪਾਸ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ ਅੱਜ ਤੜਕੇ 5 ਵਜੇ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਜਬਰੀ...

You cannot copy content of this page