iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeनशा तस्करों पर छापामारने गए पुलिस कर्मियों पर तस्करों ने चढ़ा दी...

नशा तस्करों पर छापामारने गए पुलिस कर्मियों पर तस्करों ने चढ़ा दी थार, एक गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, पटियाला : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चालाई गई मुहिम के तहत पटियाला में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, नशा तस्करों को गिरफ्तार करने गई पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी पर तस्करों ने अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी, इस हमले में कर्मचारी की टांग और बाजू टूट गई। कर्मचारी को इलाज के लिए तुरंत पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिसकर्मी को घायल करने के बाद नशा तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में ड्रग तस्करों द्वारा इस्तेमाल की गई थार गाड़ी की पहचान कर ली गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटियाला बाईपास पर अनाज मंडी वाली जगह पर सीआईए स्टाफ समाना की पुलिस ने नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए जाल बिछाया और छापामारी की तो तस्करों को पुलिस की छापेमारी की भनक लग गई। घटना में घायल पुलिसकर्मी हुसनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों पर काबू पाने के लिए छापेमारी की गई थी। इस बीच तस्करों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, जब पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया तो उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी रोकने की कोशिश में तस्करों ने थार गाड़ी उस पर चढ़ा दी। हादसे में हुसनप्रीत सिंह की टांग और बाजू टूट गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ समाना के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि थार गाड़ी की पहचान कर ली गई है और जल्द की सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page