iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharनशे में धुत एएसआई का कारनामा, 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, उड़े...

नशे में धुत एएसआई का कारनामा, 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः पंजाब को नशे से बचाने के लिए पुलिस यहां नशे में धुत गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, वहीं, उनके अपने ही मुलाजिम इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में देर रात प्रेजीडैंट होटल के बाहर देखने को मिला है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यहां शराब के नशे में धुत एक एएसआई ने अपनी गाड़ी से 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी में एक एएसआई व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडियों के परखच्चे उड़ गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तथा दोनों पुलिस मुलाजिमों को काबू कर लिया गया। घटना दौरान कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नई बारादरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मियों को मैडीकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

 

शराब के नशे में धुत्त एएसआई से अस्पताल में जब गाड़ियों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो वह तरह-तरह के तर्क देने लगा। इसी बीच बोलने लगा कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई है। वह उसके गम में शराब पीता है, लेकिन जो पुलिस वाले एएसआई को मेडिकल करवाने के लिए लाए थे उनका कहना था कि एक ही गाड़ी को टक्कर मारी है। वह कर्मचारी का बचाव करते हुए नजर आए।

इस संबंधी जानकारी देते होटल की पार्किंग में खड़ी कार के मालिक ने बताया कि 15-20 मिनट पहले ही वह अपनी गाड़ी लगाकर होटल के भीतर मीटिंग करने गए थे। उसके बाद होटल का स्टाफ उनकी मीटिंग में आया और उनको बताया कि उनकी गाड़ी को कोई टक्कर मारकर चला गया है। जब वह होटल की बिल्डिंग से नीचे आए तो पहले से ही पुलिस वालों ने उक्त पुलिस मुलाजिम को पकड़ रखा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि पुलिस कर्मियों के नशे में धुत होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी महानगर में ऐसे कई तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जिसमें शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी पाए गए हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पति को लड़की संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा:जालंधर में पत्नी का हंगामा, दोनों कमरे में बंद किए; पुलिस के आने पर थप्पड़ मारे

Buland kesari/जालंधर में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी...

You cannot copy content of this page