iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeकाम से घर लौट रहे युवक को लुटेरे ने उतारा मौत के...

काम से घर लौट रहे युवक को लुटेरे ने उतारा मौत के घाट, बाईक व मोबाइल लूट हुए फरार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, नवांशहरः पंजाब में आए दिन हो रही लूटपाट और हत्याओं जैसी संगीन मामलों के कारण जहां लोगों में दहशत है, वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नवांशहर में बीती रात उस वक्त सामने आया जब अपने काम से लौट रहे एक युवक को लुटेरों ने लूट के इदारे से उसकी हत्या कर उसका मोबाइल तथा बाईक लूटा तथा युवक के शव को नहर में फेंक कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधारपर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान राजन सिंह (27) पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव भईपुर के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक के परजिनों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजन सिंह 6 सितंबर की रात को गांव गढ़ी कानूगो से काम खत्म करके अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव रक्कड़ बेट स्थित बिस्त दोआब नहर के पुल पर पहुंचा तो वहां मौजूद 2 लुटेरों ने उसे रोक लिया। इस दौरान उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे लूट लिए और लुटेरों ने उसे लूटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपियों ने युवक का शव बिस्त दोआब नहर में फेंक दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

हालांकि पुलिस ने 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन शव की तलाश में जुटे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोर भी बुलाए गए हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने राजन की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। परिजन शव की तलाश में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जब देर रात तक राजन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन किया। इस दौरान राजन का फोन बंद आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की। इस दौरान वह थांदी कोल्ड स्टोर के पास शराब ठेके के अहाते में पहुंचे। इस दौरान दोनों आरोपी परिजनों को देख वहां से भाग निकले। परिजनों ने इस दौरान लूटी गई बेटे की बाइक को पहचान लिया। पीछा करने पर दोनों लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर रोपड़ की तरफ भाग गए। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page