iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeCrime News:कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से murder,हत्यारों ने पिता को...

Crime News:कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से murder,हत्यारों ने पिता को मारा ताना, ये रहा तुम्हारा शेर पुत्तर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, कपूरथला: Crime News: जिले के अंतर्गत आते ढिलवां पत्ती लाधू की में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों एक कबड्डी खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेखौफ बदमाशों द्वारा युवक के शव को उसके घर के बाहर फेंककर उसके पिता को ताना मारते हुए कहा कि आपका बेटा मारा गया है, उसका काम पूरा हो गया है, ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात की जानकारी देते हुए मृतक के पिता गुरुनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने दरवाजे पर किसी की दस्तक सुनी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर मुआयना किया। तभी उन्हें हैप्पी और लगभग पांच अन्य लोगों को चिल्लाते हुए देखा। वे छत से भागकर नीचे पहुंचे तो घर के सामने उनके बेटे हरदीप की लाश मिली। हत्यारों ने कहा कि आपका बेटा मारा गया है। उसका काम पूरा हो गया है। ये रहा आपका शेर पुतर। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसके बाद मृतक के परिजन हरदीप को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ढिलवां पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह इस केस के विवेचक हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस ने 6 नामजद लागों पर केस दर्ज किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मृतक युवक की फोटो पोस्ट करते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दीपा को एक कबड्डी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हत्या की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में जंगल राज कायम है और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पद छोड़ने का आह्वान किया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गौरवानिक आहूजा बने मिस्टर किडीज़ गार्डन, जीता पहला पुरस्कार

जालंधर के गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू में किंडर गार्डन स्कूल किड्स गार्डन में करवाए गए विशेष कंपटीशन में गोरबानी आहूजा ने प्रथम पुरस्कार हासिल...

You cannot copy content of this page