iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsब्रेकिंग न्यूजः CM Maan की नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम, दरबार साहिब...

ब्रेकिंग न्यूजः CM Maan की नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम, दरबार साहिब में 35 हजार बच्चों के साथ की अरदास

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

iTree Network Solutions +91-8699235413

बुलंद केसरी न्यूज, अमृतसर: Punjab Goverment  द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री श्री दरबार साहिब पहुंचे और गुरु साहिबान के चरणों में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंने करीब 35 हजार बच्चों के साथ सांझी अरदास की। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की चढ़दी कला के लिए एक ट्वीट भी किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा द Hope- Pray, शपथ व Play अभियान की शुरुआत की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान CM Maan ने लोगों को संबोधित करते कहा कि गुरु साहिबान के चरणों में अरदास की है कि पंजाब के लोगों को तंदरुस्तियां बख्शे, घरों में सुख-शांति बनी रहे, तरक्कियों के चिराग जलते रहे। उन्होंने कहा कि आज बहुत भारी गिनती में नौजवान लड़के-लड़कियां व स्टूडेंट्स नतमस्तक हुए हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि रोजगार के जरिए नशा खत्म करने की कोशिश की जा रही है। रोजगार के मौके पैदा किए जा रहे हैं। गांव के लड़के-लड़िकयां जज बने हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

CM ने युवाओं को खेलों में भाग लेकर अपने आप को नशों से दूर रखने का सुझाव दिया। इस दौरान बड़ी गिनती में खेल मैदानों में इकट्‌ठे हुए युवा खिलाड़ियों ने नशे के खात्मे के लिए शपथ ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हम सभी रंगले पंजाब की तरफ बढ़ रहे हैं। युवा खेलों में आगे बढ़े हैं। ये पहली बार है कि एशियाई खेलों में 19 मेडल आए हैं। अब युवाओं को रोजगार देना है। कभी नहीं सुना होगा कि नौकरी करने वाला नशा करता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को देख खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि परमात्मा लोगों में बसता है और जब इतने लोग इकट्‌ठे होकर अरदास करेंगे तो असर होगा ही।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अपने संबोधन के दौरान CM ने कहा कि गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान एक महीना तक चलेगा। इस दौरान कई NGO और संगठन भी उनके साथ जुड़ रहे हैं। सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे। नशे के खिलाफ युवकों को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। मैरिट के मुताबिक पद दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पद और बड़े पैन इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page