iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabPunjab News: मौसम विभाग ने फिर जारी किया orange अलर्ट, घने कोहरे...

Punjab News: मौसम विभाग ने फिर जारी किया orange अलर्ट, घने कोहरे के कारण कई trains प्रभावित

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बलंद केसरी ब्यूरो, चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार जारी शीत लहरके बीच मौसम विभाग ने एक बारफिर से 14 जिलों के लिए आरेंट अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं इस हाड़ कंपा देने वाली ठंक का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ट्रेनें व फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब में पड़ रही इस भीषण सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही हिमाचल के कई इलाकों में में आज बर्फबारी की संभावना है, जिस कारण ठंड और बढ़ सकती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं घने कोहरे का असर अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। इसके चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। वहीं कई फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है और कई लेट हैं। पंजाब के कई इलाकों में दोपहर बाद धूप खिलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामाना करना पड़ा। विशेष कर लंबी दूरी के यात्रियों को भारी दिक्कत पेश आ रही है, जिन्हें पहले रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान लंबा समय ट्रेनों का इंतजार करना पड़़ा रहा है।

https://www.facebook.com/Itoaimmigration/videos/1350334068976127/?extid=CL-UNK-UNK-UNK-AN_GK0T-GK1C&mibextid=Nif5oz

 

बता दें कि घने कोहरे के बीच ट्रेनों भी करीब 2- से 3 घंटे तक देरी से चलीं, जिसमें ट्रेनों में पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रैस 3 घंटे , सभलपुर से जम्मू एक्सप्रैस स्पेशल 2 घंटे, अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रैस 2 घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति एक्स्प्रैस 2 घंटे, एमसीटीएम से सूबेदारगंज एक्सप्रैस 7 घंटे, लोहित एक्सप्रैस 3 घंटे, जेहलम एक्सप्रैस 2 घंटे, गोल्डन टैंपल एक्सप्रैस 2 घंटे लेट चली।

वहीं हरिद्वार अमृतसर एक्सप्रैस 4 घंटे, नादेड़ एक्सप्रैस 6 घंटे, विशाखापटनम से अमृतसर एक्सप्रैस 6 घंटे, कोरबा से अमृतसर एक्सप्रैस 2 घंटे, बरमार जम्मूतवी एक्सप्रैस 2 घंटे, पुणा जम्मू तवी एकसप्रैस 2 घंटे, कानपुर सैंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रैस 4 घंटे के अलावा अन्य कई ट्रेनें देरी से चली ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News, Meteorological, Department, again issued, orange alert, many trains, affected, due, dense fog

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया...

You cannot copy content of this page