iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityPunjab: पटाखे चलाने को लेकर खूनी झड़प, 7 लोग गंभीर घायल

Punjab: पटाखे चलाने को लेकर खूनी झड़प, 7 लोग गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- Punjab/लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर तेजधार हथियार बेसबाल और दातर से वार किए गए। सड़क पर सरे-आम ईंट-पत्थर चले।झड़प में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल होने की सूचना है। घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस कौ सूचित किया। फिलहाल देर रात 11 बजे दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे।PunjabPunjab news ;- दुकान के बाहर पटाखा चलाने को लेकर हुआ था विवाद
घायल कुनाल ने बताया कि बीते दिन उसके भाई चेतन ने अपनी दुकान के बाहर पटाखा चलाया था। उस बात पर गुस्सा हुए इलाके के राज कुमार और उसके भांजे जगदीप ने उसके भाई चेतन से गाली गलौज की। आज उस मामले में समझौता होना था, लेकिन उससे पहले ही राज कुमार 8 से 10 लोगों के साथ उसके भाई चेतन की रेडिमेड की दुकान पर आया और जमकर मारपीट करने लगा। Punjab news ;- कुनाल ने कहा कि उनके पक्ष के 4 लोग घायल हुए है। घायलों का नाम कुनाल, चेतन, गौरव और गगन है। कुनाल के मुताबिक वह अपने भाई चेतन को बचा रहा था तभी एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर भी किसी तीखे हथियार से वार किया। कुनाल ने कहा कि उसने पुलिस को सूचित कर दिया है। उनके पास दुकान में हमला करने आए लोगों की सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसे वह दुकान खुलने के बाद सार्वजनिक भी करेंगे।उधर, दूसरे पक्ष के राज कुमार ने कहा कि मंगलवार की रात उसके घर के बाहर चेतन पटाखे चला रहा था। उसे रोका तो वह गाली गलौज करने लगा। उसने पटाखे उसके पैरों में चला दिए। उसके बहन सुखविंदर कौर उन्हें रोकने लगी तो उसके पैरों में भी उसने बम चलाया। आज दोनों पक्षों का समझौता था, इस बीच चेतन और उसके साथियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।उसका भांजा जगदीप, बहन सुखविंदर और वह खुद घायल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को थाना बुलाया है। पटाखे चलाने के कारण विवाद हुआ है। आज देर रात दुकानों के बाहर ईंट- पत्थर भी चले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पब्लिक टॉयलेट में मिला व्यक्ति का शव:मृतक की पहचान नहीं हुई; पुलिस ने डेडबॉडी मोर्चरी में रखवाया

Buland kesari/जालंधर के न्यू बलदेव नगर इलाके में रोड किनारे स्थित एक सरकारी बाथरूम (सार्वजनिक शौचालय) से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र...

You cannot copy content of this page