iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityPM Modi Nigeria Visit: नाइजीरिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य...

PM Modi Nigeria Visit: नाइजीरिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

Date:

National News

Buland kesari ;- PM Modi Nigeria Visit: पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पहली बार नाइजीरिया दौरे पर हैं। नाइजीरिया की धरती पर पहली बार कदम रखने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। PM Modi Nigeria Visit: नाइजीरिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

Nigeria के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू (Bola Ahmed Tinubu) ने अबुजा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो विके ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की ‘Key of the City’ देकर सम्मानित किया।

साथ ही एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय प्रवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए। साथ ही लड़कियों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पारंपरिक परिधान पहने भारतीय समुदाय के लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था। इस दौरान कुछ लोगों ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।Nigeria से वह ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में वह ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।  यह नाइजीरिया में उनकी पहली यात्रा है और पिछले 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर राष्ट्रपति टिनुबू और Nigeria जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद, राष्ट्रपति टिनुबू. कुछ समय पहले नाइजीरिया में उतरा।. इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। आशा है कि यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करेगी। ” हवाई अड्डे पर भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, “नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इस प्रकार का गर्म और जीवंत स्वागत देखकर दिल खुश हो गया। भारतीय प्रवासी समुदाय के एक अन्य सदस्य रमेश मलिक ने कहा, 15 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया आया है. हमें प्रधानमंत्री मोदी से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि india-Nigeria संबंधों को बेहतर बनाने की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि उनकी यात्रा से कोई सार्थक परिणाम निकलेगा। भारतीय प्रवासियों की सदस्य रितु अग्रवाल ने कहा, पीएम मोदी ने कहा कि मेरी ड्राइंग बहुत अच्छी है और उन्होंने मुझसे पेन लिया और अपनी तस्वीर पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा से पहले कहा था, “नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर यह मेरी पहली यात्रा होगी। नाइजीरिया हमारे लिए पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। यह यात्रा हमारे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर होगी, जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के मित्रों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं, जिन्होंने हिंदी में मुझे शुभकामना संदेश भेजे हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਪੁੱਤਰ ਕੋਮਲ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਡੀਓ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ

Buland Kesari/ **ਤਰਨਤਾਰਨ/ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ:** ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ...

CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार

Buland Kesari: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने...

ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਲੰਧਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ

Buland Kesari/ Parvinder Singh Jhota shot dead : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਟੀ ਡਰੱਗ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ...

You cannot copy content of this page