iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homecityपंजाब से कुंभ मेले के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी...

पंजाब से कुंभ मेले के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। कुंभ मेले की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। वहीं रेलवे भी कुंभ मेले की तैयारियां में जुट गया है। रेलवे ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ मेले पर पंजाब से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।कुंभ पंजाब के दो अलग-अलग स्टेशनों से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें अमृतसर और फिरोजपुर से चलेंगी। अमृतसर – फाफामऊ – अमृतसर और फिरोजपुर कैंट- फाफामऊ- फिरोजपुर कैंट के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियां चलेंगी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक कुंभ मेला को लेकर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04662 अमृतसर से फाफामऊ के लिए नौ, 19 जनवरी व छह फरवरी (03 ट्रिप) से चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04662 अमृतसर से रात 20:10 बजे चलेगी जो अगले दिन शाम 19:00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 फाफामऊ से अमृतसर के लिए 11, 21 जनवरी और आठ फरवरी (03 ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 फाफामऊ से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिरोजपुर ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
इसी तरह फिरोजपुर कैंट से चलने वाली आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04664 फाफामऊ के लिए 25 जनवरी (01 ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:25 बजे चलकर करके अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04663 फाफामऊ से फिरोजपुर कैंट के लिए 26 जनवरी (01 ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन फाफामऊ से शाम 19:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 16:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन ट्रेन फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page