Buland kesari ;-(जालंधर)लोहियां मलसियां-लोहियां मार्ग पर गांव वाढ़ा जागीर के पास एक कार में अचानक आग लग गई जिससे कार चालक अमनप्रीत सिंह बुरी तरह झुलस गया। 
जानकारी अनुसार अमनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुरीदवाला चला रहा था तो अचानक गांव वाढ़ा जागीर के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और फिर अचानक से आग लग गई। अमनप्रीत सिंह की पत्नी और उसका भाई जो पीछे ही कार में आ रहे थे। दोनों ने ही उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से जालंधर रैफर कर दिया।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.





