iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsHigh Alert पर पंजाब! DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को सख्त आदेश...

High Alert पर पंजाब! DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को सख्त आदेश किए जारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बैसाखी पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने और सख्ती से कानून लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को राज्यव्यापी ‘नाइट डॉमिनेशन’ आप्रेशन के तहत जालंधर और अमृतसर जिलों में औचक चैंकिंग की। DGP

देर रात की गई इस चैंकिंग का उद्देश्य पुलिस की तैयारियों का मूल्यांकन करना, अपराध-रोधी प्रणालियों को मजबूत करना और पुलिस-जनता संबंधों को सुदृढ़ करना था। यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक एक साथ की गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय से विशेष डी.जी.पी./ए.डी.जी.पी./ आई. जी. पी./डी. आई.जी. स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक पुलिस जिले में इस आप्रेशन की निगरानी के लिए व्यक्तिगत रूप से तैनात किया गया था। इसी तरह, सी.पी./एस.एस.पी. को विभिन्न नाकों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चैकिंग, रणनीतिक स्थानों पर गश्त टीमों की निगरानी आदि कार्यों के लिए अधिकतम फोर्स जुटाने के निर्देश दिए गए थे।
 
अपने दौरे के दौरान डी. जी. पी. गौरव यादव ने विशेष चौकियों का निरीक्षण किया, नाकाबंदी आप्रेशनों की समीक्षा की और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस थानों का दौरा किया। जालंधर में उन्होंने पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के पास वाहनों की जांच और अधिकारियों व नागरिकों से बातचीत की। पुलिस डिवीजन नंबर 7 और जालंधर दशहरा ग्राऊंड के पास चौकी का भी दौरा किया। पुलिस कमिश्नर, जालंधर धनप्रीत कौर के साथ डी.जी.पी. ने लोगों से सीधा फीडबैक लिया। मीडिया से बात करते हुए डी.जी. पी. गौरव यादव ने पंजाब की सीमावर्ती स्थिति को लेकर कहा कि पाकिस्तान स्थित आई. एस. आई. जैसी विदेशी एजेंसियां राज्य की शांति और सौहार्द को भंग करने के लगातार प्रयास कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि जब से पंजाब सरकार ने  ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत आक्रामक मुहिम शुरू की है, तब से सीमा पार के नशा सिंडीकेट राज्य को अस्थिर करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि हमारी आक्रामक रणनीति ने नशों की उपलब्धता को काफी हद तक कम कर दिया है और हम इस खतरे का खात्मा करके ही दम लेंगे। इसके बाद डी.जी.पी. ने नाइट पुलिसिंग की निगरानी के लिए अमृतसर का भी दौरा किया और वैसाखी पर्व से पहले सतर्क रहने के निर्देश दिए। सी. पी. अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ उन्होंने पुलिसकर्मियों को समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

नाइट डॉमिनेशन आप्रेशन का विवरण साझा करते हुए विशेष डी.जी.पी. (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 221 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 6,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की 1,000 से अधिक टीमों को राज्यभर में तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि राज्यभर के संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर कुल 651 सख्त नाके लगाए गए। विशेष डी. जी. पी. ने बताया कि इस आप्रेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 48 अपराधियों को गिरफ्तार कर 26 एफ. आई. आर. दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और उनके दस्तावेजों की भी जांच की।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ! ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਾਇਲਟ ਦੀ ਜਹਾਜ਼ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ, ਸੋਗ ‘ਚ ਡੁੱਬਾ ਸ਼ਹਿਰ

Buland kesari/Plane Accident Amritsar Pilot Death; ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇੱਕ ਪਾਇਲਟ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਮੌਤ ਨੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸੋਮਵਾਰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ...

You cannot copy content of this page