iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर वासियों के हो रहे मोबाइल हैक! लोगों से मांगे जा रहे...

जालंधर वासियों के हो रहे मोबाइल हैक! लोगों से मांगे जा रहे पैसे, जानिए कैसे अपने मोबाइल को हैकिंग से कैसे बचाएं?

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari/ beware of mobile hackers: जालंधर के बड़े कारोबारीयों और प्रसिद्ध लोगों के मोबाइल हैक हो रहे हैं और उनके मोबाइल नंबरों से परिचित लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं कि उन्हें कुछ हजार रुपए की तुरंत आवश्यकता है। अगर आपको भी किसी के मोबाइल से ऐसा मैसेज आए तो तुरंत उसे पैसे भेजने की गलती ना करें। बल्कि उसे या उसके परिचित लोगों को फोन करके कंफर्म करें कि क्या यह मैसेज सही है?जालंधर

जालंधर के एक मशहूर कारोबारी के मोबाइल से शहर के सैकड़ो लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। जिसमें 50000 के करीब रुपए की मांग की गई है। इसी प्रकार एक जालंधर के प्रसिद्ध समाज सेवी के मोबाइल नंबर से भी लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं कि उन्हें तुरंत पैसे की आवश्यकता है।

ऐसे में जहां इस मामले में की शिकायत पुलिस विभाग के पास पहुंच चुकी है, वहीं हमारी यह ड्यूटी बनती है कि हम आपको ऐसे फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताएं। तो जानिए कैसे अपने मोबाइल को हैक होने से बचाया जा सकता है? आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।

अपने मोबाइल नंबर को हैक होने से बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियाँ अपनानी चाहिए। नीचे कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं:

1. स्ट्रॉन्ग पासवर्ड और 2FA (Two-Factor Authentication)

अपने सभी अकाउंट्स (जैसे WhatsApp, Google, Facebook) पर मजबूत पासवर्ड रखें।

जहाँ भी संभव हो, दो-चरणीय सत्यापन (2FA) चालू करें।

2. अनजान लिंक या कॉल से बचें

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें जो आपको SMS, WhatsApp, या ईमेल से मिले।

किसी भी संदिग्ध कॉल पर अपने OTP या व्यक्तिगत जानकारी न दें।

3. सिर्फ आधिकारिक ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें

केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें।

थर्ड-पार्टी या नकली ऐप्स मोबाइल नंबर चोरी कर सकते हैं।

4. सिम स्वैप फ्रॉड से सावधान रहें

यदि अचानक नेटवर्क चला जाए या बिना कारण OTP आना बंद हो जाए, तो तुरंत अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करें।

अपने मोबाइल अकाउंट पर पिन या सुरक्षा प्रश्न जोड़ें।

5. फोन में एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप का उपयोग करें

एक विश्वसनीय मोबाइल सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करें जो वायरस और मालवेयर से सुरक्षा करता हो।

6. फोन लॉक और ऐप लॉक का इस्तेमाल करें

मोबाइल में स्क्रीन लॉक जरूर रखें (पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट)।

संवेदनशील ऐप्स (जैसे बैंकिंग ऐप) पर अलग से ऐप लॉक लगाएं।

आपको Buland Kesari News Website द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी? अगर इस बारे आप कमेंट करेंगे और हमारी इस खबर को शेयर करेंगे तो हम आपके आभारी होंगे और लोगों का भला भी हो जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page